छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
Jageshwar prasad | Aug 22, 2026, 23:22 IST
छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे principal, गोद में उठाने का आरोप, जांच शुरू
अलवर (थानागाजी क्षेत्र) में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं की छात्राओं को प्रतिबंधित बांध पर ले गया और पानी में उनके साथ अश्लील हरकतें की।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर के थानागाजी क्षेत्र के सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा।
- प्रिंसिपल पर तैरना सिखाने के नाम पर छात्राओं को गोद में उठाने का संगीन आरोप।
- 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद 20-25 छात्र-छात्राओं को भड़ाज बांध ले गया था।
- प्रतिबंधित स्थल होने के बावजूद किसी भी बच्चे को लाइफ जैकेट या सुरक्षा उपकरण नहीं दिए।
- आपत्तिजनक वीडियो वायरल, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, पुलिस व शिक्षा विभाग जांच में जुटे।
आरोप है कि इस दौरान उसने छात्राओं को अपनी गोद में भी उठाया। बांध के पास मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ले गया था बांध
बताया जा रहा है कि वहां करीब 20 से 25 छात्राएं मौजूद थीं। प्रिंसिपल ने बच्चों को तैराकी सिखाने और भ्रमण कराने के नाम पर पानी में उतारा था।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी और पाबंदी वाले स्थान पर जोखिम
इसके बावजूद, प्रिंसिपल बिना किसी सुरक्षा उपकरण या लाइफ जैकेट के उन बच्चों को पानी में ले गया, जिनमें से कई को तैरना तक नहीं आता था।
ग्रामीणों का भारी विरोध, पुलिस और शिक्षा विभाग में हलचल
थानागाजी थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है और प्रिंसिपल का बयान दर्ज किया गया है।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनोज शर्मा और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
स्कूल में मर्यादा की हद पार, पैसे गुम हुए तो छात्राओं के उतरवाए कपड़े
सरकारी स्कूलों में प्रवेश पर रोक, अब CJP का 9 जिलों में स्कूल ठीक करो अभियान
सरकारी स्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
JJM Scam: हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत पहुंचे थे महेश जोशी, अब रिहाई का रास्ता साफ
By Jageshwar prasad
दीपावली पर जयपुर नगर निगम का अजीब रूट प्लान: निजी कंपनी की दूरी घटी, निगम के कॉम्पैक्टर पर बढ़ा बोझ
By Ashish Bhardwaj
MP में 27% OBC आरक्षण पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP विधायक, सरकार भी दायर करेगी SLP
By Manya Jain
रायपुर में आज से भिड़ेंगे भारत-जिम्बाब्वे, महिलाओं को फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना संभालेंगी फुलटाइम कप्तानी
By Harrison Masih
पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में
By Jageshwar prasad
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
By Manya Jain
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन
By Jageshwar prasad