अलवर ट्रिपल मर्डर: कार से टक्कर के बाद हत्या, एक नामजद सहित 2 डिटेन

Jageshwar prasad | Sept 14, 2026, 11:49 IST
Share
अलवर ट्रिपल मर्डर: पुरानी रंजिश में हत्या, एक नामजद सहित 2 डिटेन
अलवर ट्रिपल मर्डर: पुरानी रंजिश में हत्या, एक नामजद सहित 2 डिटेन

राजस्थान में अलवर के अरावली में पुरानी रंजिश में तीन युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को डिटेन किया है। परिजनों ने 9 घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने 72 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अलवर ट्रिपल मर्डर मामला, पुरानी रंजिश में की हत्या, 2 डिटेन।
  • पहले कार से टक्कर, फिर हत्या, CCTV में दौड़ती कार कैद।
  • परिजनों ने किया 9 घंटे धरना, 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन।
  • 8 टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश, एक नामजद डिटेन।
  • अलवर में ट्रिपल मर्डर से आक्रोश, रोड जाम।
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती नगर के पास शनिवार देर रात हुए ट्रिपल मर्डर केस में अलवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी व दो संदिग्ध आरोपियों को डिटेन किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से आक्रोशित परिजनों ने रविवार सुबह 8 बजे से करीब 9 घंटे तक अलवर जिला अस्पताल व बिजली घर चौराहे पर धरना दिया।

पुरानी रंजिश में की हत्या

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अरावली विहार थाने में मृतक के परिजनों की ओर से प्रकरण दर्ज कराया गया कि शनिवार को परिवादी के बेटे सहित 3 युवक बाइक पर बैठकर किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।

इस दौरान कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते पहले कार से एक्सीडेंट किया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी।

CCTV में दौड़ती कार कैद

परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान कार में सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और उनकी हत्या कर दी।

घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवकों के पीछे तेज रफ्तार में कार दौड़ रही है। घटना की सूचना पर देर रात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

8 टीमें कर रहीं तलाश

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन आरपीएस व पांच थाना अधिकारियों के सुपरविजन में 8 टीमें गठित की गईं।

इन टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक नामजद आरोपी व दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया है। घटना में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी टीमें दबिश दे रही हैं।

9 घंटे तक चला धरना

घटना से आक्रोशित परिजन व समाज के लोगों ने रविवार सुबह करीब 8 बजे से अलवर जिला अस्पताल में धरना शुरू किया, जो 9 घंटे तक चला। इस दौरान परिजन व समाज के लोगों ने बिजली घर चौराहे पर भी रोड जाम किया।

परिजनों को समझाइश के लिए अलवर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांगों को मानते हुए 72 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए।

ये भी पढ़ें:-

7 लाख की सुपारी, स्कॉर्पियो से कुचलवाई मां, अब जमानत याचिका खारिज

मामा का आरोप- आयुषी ने पहले पिता को मारा, फिर चुराई ज्वेलरी से दी मां की सुपारी

आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत

PWD कर्मचारी ने की मां की हत्या, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी

Tags:
  • पुरानी रंजिश
  • अलवर
  • ट्रिपल मर्डर
  • अलवर पुलिस
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

By Kaushiki

एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Jageshwar prasad

राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत