अमित शाह की रैली से पहले एक्शन, कांग्रेस नेताओं को बस में बैठाकर ले गई पुलिस

Jageshwar prasad | Updated:
Share
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत 25 कार्यकर्ता हिरासत में
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत 25 कार्यकर्ता हिरासत में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलवर रैली से पहले पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव, एनएसयूआई महासचिव विनोद जाटव समेत करीब 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलवर रैली से पहले बड़ा एक्शन।
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत 25 कार्यकर्ता हिरासत में।
  • काला झंडा दिखाने की तैयारी ने थे, पुलिस ने किया नजरबंद।
  • कांग्रेस नेता बोले- अलवर पुलिस की कार्रवाई सत्ता के दबाव में।
अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई। पुलिस ने रैली के विरोध में काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव, एनएसयूआई (NSUI) के महासचिव विनोद जाटव सहित करीब 20-25 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस पर सत्ता के दबाव में होने वाली कार्रवाई का आरोप लगाया है।

क्या है कांग्रेस की योजना?

खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव और कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शाह की जनसभा के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। कांग्रेस इस रैली को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहती थी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता गृह मंत्री की रैली में व्यवधान डालने और विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बलराम यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं को एक बस में बैठाकर खैरथल थाने पहुंचाया। कुछ कार्यकर्ताओं को पूरी रात एक होटल में नजरबंद रखा गया।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लिया है। बलराम यादव की हिरासत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें:-

अमित शाह दो दिन राजस्थान में, करेंगे 12,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

जयपुर: निकाय चुनाव टिकट वितरण पर खाचरियावास की दो टूक-बेईमानों की होगी छुट्टी

जिला प्रमुख लॉटरी में OBC का आरक्षण घटा, SC-ST का क्यों बढ़ा? जानें पूरा गणित

निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते

Tags:
  • कांग्रेस
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एनएसयूआई
  • अलवर
  • खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप

By

MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी

By Amresh Kushwaha

MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल

By Jageshwar Prasad

आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल