राजस्थान में आज जनसभाएं लेने पहुंच रहे अमित शाह, प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती, हिमंता और धामी भी लेंगे जनसभा

Chandresh Sharma | Nov 17, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में आज जनसभाएं लेने पहुंच रहे अमित शाह, प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती, हिमंता और धामी भी लेंगे जनसभा
राजस्थान में आज जनसभाएं लेने पहुंच रहे अमित शाह, प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती, हिमंता और धामी भी लेंगे जनसभा

राजस्थान विधानसभा के चुनावी समर में चुनाव प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती भी चुनावी सभाएं करती नजर आएंगी।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान विधानसभा के चुनावी समर में चुनाव प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती भी चुनावी सभाएं करती नजर आएंगी। राजस्थान में मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसी के तहत आज भी कई राष्ट्रीय नेता प्रचार करते नजर आएंगे।

अजमेर आ रहे अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अजमेर के विजयनगर में दोपहर 1 बजे बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। फिर शाह यहां से नसीराबाद पहुंचेंगे जहां दोपहर 3 बजे दूसरी जनसभा करेंगे। इसके बाद शाह शाम 5 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे।

सीकर में हिमंता बिस्वासरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सीकर के दांतारामगढ़ में दोपहर 12.15 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद इनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2.40 बजे खण्डेला (सीकर) में होगी। फिर शाम 4.30 बजे चौमूं में संकल्प सभा में शामिल होंगे।

पुष्कर धामी भी आएंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विराटनगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विराटनगर में ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। जयपुर के सांगानेर में सामाजिक संवाद पार्वती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धामी झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस से प्रियंका संभालेंगी मोर्चा

प्रियंका गांधी दोपहर 12.30बजे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे चित्तौड़गढ़ में आमसभा में शामिल होंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती

मायावती दोपहर 2 बजे भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Amit Shah is coming to Ajmer
  • Himanta Biswasarma will also come to Sikar
  • Priyanka will take charge from Congress
  • Mayawati will also roar
  • अजमेर आ रहे अमित शाह
  • सीकर में हिमंता बिस्वासरमा भी आएंगे
  • कांग्रेस से प्रियंका संभालेंगी मोर्चा
  • मायावती भी गरजेंगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा