आसाराम को 20 दिन की पैरोल, फिर भी जेल में क्यों? हाई कोर्ट ने पूछा सवाल
Ashish Bhardwaj | Aug 08, 2026, 16:23 IST
आसाराम बापू
पैरोल मिलने के बावजूद आसाराम जेल से रिहा नहीं हुआ। हाई कोर्ट ने राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- आसाराम की पैरोल के बाद भी नहीं हुई रिहाई, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब।
- राजस्थान सरकार और जेल प्रशासन से 17 अगस्त तक जवाब तलब।
- सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार।
- एम्स रिपोर्ट के बाद आसाराम को केयरगिवर रखने की अनुमति मिली।
- पैरोल और जमानत विवाद के बीच मामला फिर कोर्ट पहुंचा।
हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। सरकार और जेल प्रशासन को अब बताना होगा कि पैरोल आदेश के बाद भी रिहाई क्यों नहीं हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त तय की गई है।
फिलहाल आसाराम जोधपुर के एक आयुर्वेद अस्पताल में इलाज करवा रहा है। वह पुलिस हिरासत में ही रह रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत से किया इनकार
कोर्ट ने कहा कि भविष्य में सेहत ज्यादा बिगड़ने पर दोबारा अर्जी दी जा सकती है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गंभीर आरोप भी लगाया।
उनका कहना था कि आसाराम ने हाईकोर्ट से पैरोल मांगते समय एक अहम बात छुपाई। यह बात सुप्रीम कोर्ट में चल रही उसकी अंतरिम जमानत याचिका से जुड़ी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई।
एम्स की रिपोर्ट के बाद मिली राहत
हालांकि उम्र और बीमारियों को देखते हुए 24 घंटे निगरानी जरूरी बताई गई। इस रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने एक राहत दी। आसाराम को अपनी पसंद का प्रशिक्षित केयरगिवर रखने की अनुमति मिल गई।
अब आगे क्या होगा
अब 17 अगस्त को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। तभी साफ होगा कि आसाराम को पैरोल पर बाहर आने का मौका मिलेगा या नहीं।
ये खबर भी पढे़:-
8वें वेतन आयोग की अगली बैठक का बजा बिगुल, जयपुर में सैलरी बढ़ोतरी पर होगी चर्चा
आमिर खान जिस प्लेटफॉर्म को करते थे प्रमोट; उससे मिले फेक प्रोडक्ट, अब नोटिस जारी
वायुसेना का होगा पाकिस्तान के सामने शक्ति प्रदर्शन, 51 देशों को दिया न्यौता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari