आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश

Ashish Bhardwaj | Jun 04, 2026, 15:58 IST
Share
aasharam
Photograph: (the sootr)

नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आसाराम की बीमारी को देखते हुए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और ज्यादा तबीयत खराब होने पर आयुर्वेद अस्पताल में इलाज कराने की छूट दी है।

News In Short

राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को जेल में उचित चिकित्सा सुविधा देने का आदेश दिया।
अगर उनकी तबीयत गंभीर होगी, तो आयुर्वेद अस्पताल में इलाज की अनुमति मिलेगी।
मंगलवार को जोधपुर जेल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति अचानक बिगड़ गई थी।
कोर्ट ने पिछले अंतरिम जमानत आदेश को आगे बढ़ाने से मना किया।
कोर्ट ने कहा कि गंभीर मामलों में पीड़िता का सम्मान और न्याय प्राथमिक है।

News In Detail

जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्र कद की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से गुरुवार, 4 जून को राहत मिली है। जस्टिस संजीत पुरोहित की बेंच ने जेल प्रशासन को आदेश दिए कि आसाराम को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आयुर्वेद अस्पताल में इलाज की संभावना

हाईकोर्ट के आदेश में कहा गया है कि यदि आसाराम की तबीयत गंभीर रूप से खराब होती है, तो उन्हें आयुर्वेद अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी जाएगी। यह आदेश उनके स्वास्थ्य अधिकारों और जेल में मानवाधिकारों के अनुरूप जारी किया गया है।

कोर्ट ने बुधवार को मांगा था जवाब

बुधवार, 3 जून को कोर्ट ने राजस्थान सरकार और जेल प्रशासन से जवाब मांगा था कि क्या पुराने आदेशों का पालन हो रहा है। पुराने आदेश में समय पर इलाज, दवाइयाँ और घर का बना एक समय का खाना देने के निर्देश थे। सरकार ने जवाब देने के लिए थोड़ा समय मांगा था।

अचानक बिगड़ी तबीयत

मंगलवार की शाम को आसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत जोधपुर के आरोग्यं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर न्यायालय की चिंता बढ़ गई।

पहले रद्द हो चुकी है जमानत

हाल ही में अदालत ने स्वास्थ्य के आधार पर आसाराम को दी गई अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया था। पिछले लगभग 2 साल से उनकी जमानत लगातार बढ़ाई जा रही थी, लेकिन कोर्ट उस पर रोक लगा दी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी कि ऐसे गंभीर मामलों में आरोपी के अधिकारों से अधिक पीड़िता का सम्मान और न्याय जरूरी है।

क्यों जेल में बन्द है आसाराम

आसाराम जेल में यौन उत्पीड़न के मामले में बंद हैं। उन्हें नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का दोषी पाया गया था। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

FAQ

  1. राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम के लिए क्या राहत दी है?
    राजस्थान हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आसाराम को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सा सुविधाएं दी जाएँ। यदि तबीयत गंभीर हो, तो आयुर्वेद अस्पताल में इलाज करने की अनुमति भी दी जाएगी।
  2. आसाराम की हाल की स्वास्थ्य स्थिति कैसी है?
    मंगलवार शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल जोधपुर के आरोग्यं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोर्ट ने उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को ध्यान में रखते हुए राहत दी।
  3. क्या आसाराम को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिली थी?
    राजस्थान हाई कोर्ट ने हाल ही में स्वास्थ्य के आधार पर दी गई अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि गंभीर अपराधों में पीड़िता का सम्मान और सुरक्षा प्राथमिकता है।

ये भी पढे़:-

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ JJM घोटाले में 17,500 पन्नों की चार्जशीट पेश

RPSC इन भर्तियों की बढ़ाई सीट, अब कितने पदों पर होगी वैकेंसी

बीमारी से नहीं टूटा हौसला, 15 वर्षीय गर्वित बने एक दिन के कलेक्टर

सरकारी कर्मचारी और शिक्षक नहीं कर सकेंगे शिकायत, आदेश हुआ जारी

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • यौन उत्पीड़न
  • आसाराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती