RPSC इन भर्तियों की बढ़ाई सीट, अब कितने पदों पर होगी वैकेंसी

Ashish Bhardwaj | Jun 04, 2026, 14:15 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-04T141445.044
Photograph: (the sootr)

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ सब-इंस्पेक्टर और सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों में बढ़ोतरी की है।

News In Short

  • RPSC ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, SI और सहायक अभियंता के पदों पर नई भर्ती।
  • SI भर्ती में अब कुल 1086 पद होंगे।
  • जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के 23 पद बढ़ाए गए, कुल 1027 पद।
  • वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के लिए आवेदन 11 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन होंगे।
  • इंटरव्यू में उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो और सभी प्रमाण-पत्र लेकर आना होगा।

News In Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) और सहायक अभियंता के पदों में भी बढ़ोतरी की गई है।

SI भर्ती परीक्षा में 1086 पद होंगे

गृह विभाग की उप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 में 61 पद बढ़ाए गए हैं। पहले 1025 पद थे, अब यह संख्या बढ़कर 1086 हो गई है। शेड्यूल एरिया, सहरिया, आईबी और प्लाटून कमांडर पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जल संसाधन विभाग में AEN पदों में वृद्धि

सहायक अभियंता (Civil) के पद 23 बढ़ाए गए हैं। अब जल संसाधन विभाग में 156 से बढ़कर कुल पद 179 हो गए हैं। पूरी भर्ती में सहायक अभियंता के कुल 1027 पद होंगे।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पद

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद होंगे। ऑनलाइन आवेदन 11 जून से 10 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। हर डिवीजन के लिए अलग फॉर्म भरना होगा।

साक्षात्कार कार्यक्रम

शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI, College Education Department) भर्ती-2023 के इंटरव्यू 15 और 16 जून को होंगे।
सहायक आचार्य (Medical Education Department) भर्ती-2024 के इंटरव्यू 15 और 16 जून को आयोजित होंगे।
सभी उम्मीदवारों को नई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सभी प्रमाण-पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा पाठ्यक्रम (Protection Officer Exam Syllabus)

संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 का पाठ्यक्रम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पाठ्यक्रम आरपीएससी की वेबसाइट पर https://rpsc.rajasthan.gov.in पर 'Protection Officer, 2025' के नाम से उपलब्ध है।

FAQ

  1. RPSC 2026 में SI और सहायक अभियंता के कितने पदों पर भर्ती होगी?
    SI (Sub-Inspector) पदों की संख्या अब 1086 हो गई है। सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के कुल पद अब 1027 हैं।
  2. वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पदों के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
    ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2026 से शुरू होंगे और 10 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। हर डिवीजन के लिए अलग फॉर्म भरना होगा।
  3. RPSC इंटरव्यू में उम्मीदवारों को कौन-कौन से दस्तावेज़ लाने होंगे?
    सभी उम्मीदवारों को नई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति लेनी होगी।

ये भी पढे़:-

बीमारी से नहीं टूटा हौसला, 15 वर्षीय गर्वित बने एक दिन के कलेक्टर

सरकारी कर्मचारी और शिक्षक नहीं कर सकेंगे शिकायत, आदेश हुआ जारी

जेएलएन अस्पताल में 227 संविदा नर्सिंगकर्मी हटाए, परिसर में धरना प्रदर्शन

प्रदूषित नदियों पर SIT गठित, भ्रष्टाचार और प्रदूषण के गठजोड़ की होगी जांच

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • जल संसाधन विभाग
  • SI भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच