खड़गे, राहुल व प्रियंका की गिरफ्तारी पर बोले गहलोत-पायलट, लोकतंत्र में विपक्ष को विरोध का अधिकार
Amit Baijnath Garg | Aug 11, 2025, 16:44 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि विपक्ष को विरोध का अधिकार। चुनाव आयोग वोट चोरी की करवाए जांच। डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज दिए जाएं।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राहुल गांधी और विपक्ष की ओर से भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने के आरोप में विरोध प्रदर्शन में सभी को गिरफ्तार करने पर ट्वीट कर विरोध जताया है।
पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा है कि भाजपा सरकार डरी हुई है और इस प्रकार विपक्षी दलों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी सहित विपक्ष की मांगें साफ हैं कि इलेक्शन कमीशन पारदर्शिता दिखाते हुए डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए।
कांग्रेस ने सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट की जीत पर उठाए सवाल, कहा वह वोटों की चोरी से जीते
धर्मांतरण को लेकर बवाल... कांग्रेस MLA ने कहा- कोई बीमार तो मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी
वहीं गहलोत ने लिखा कि वोट चोरी के विरोध में मार्च निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सांसदों को हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतंत्र पर कुठाराघात है।
दोनों नेताओं के कहा कि प्रदर्शन करते नेताओं को हिरासत में लेना उनके विरोध के अधिकार का हनन है। केन्द्र सरकार एवं चुनाव आयोग राहुल गांधी की ओर से तथ्यों के साथ लगाए गए वोट चोरी के आरोप की जांच करने की बजाय ध्यान भटकाने के लिए दूसरे रास्ते अपना रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तो क्या किसी आम आदमी या मीडिया संस्थान की ओर से भी इतनी बड़ी अनियमितताएं सामने लाने पर चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि उनकी जांच करवाए। पर चुनाव आयोग का ऐसा रुख इस संस्था में आमजन के विश्वास को खत्म कर रहा है।
कांग्रेस की नजरें अब MP की वोटर लिस्ट पर, चुनाव चोरी का करेंगे खुलासा! ये है मास्टर प्लान
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा है कि भाजपा सरकार डरी हुई है और इस प्रकार विपक्षी दलों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी सहित विपक्ष की मांगें साफ हैं कि इलेक्शन कमीशन पारदर्शिता दिखाते हुए डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए।
कांग्रेस ने सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट की जीत पर उठाए सवाल, कहा वह वोटों की चोरी से जीते
धर्मांतरण को लेकर बवाल... कांग्रेस MLA ने कहा- कोई बीमार तो मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी
आज कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी और नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के साथ विपक्षी दलों ने वोट चोरी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन तक मार्च निकाला।
इस मार्च को बीच में ही रोककर खरगे जी, राहुल जी समेत सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया।
भाजपा सरकार डरी हुई है और इस प्रकार विपक्षी दलों की… pic.twitter.com/FaJuCaW2cV
— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 11, 2025
अपनी बात रखने का अधिकार
गहलोत ने लिखा कि डेमोक्रेसी में विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है और प्रदर्शन, मार्च इत्यादि के जरिए ही वे अपने मुद्दों पर जनता की आवाज को बुलंद करते हैं।
वोट चोरी के विरोध में मार्च निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा जी समेत अन्य सांसदों को हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतंत्र पर कुठाराघात है। डेमोक्रेसी में विपक्ष को अपनी बात उठाने का…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 11, 2025
चुनाव आयोग का रवैया सही नहीं
नेता प्रतिपक्ष तो क्या किसी आम आदमी या मीडिया संस्थान की ओर से भी इतनी बड़ी अनियमितताएं सामने लाने पर चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि उनकी जांच करवाए। पर चुनाव आयोग का ऐसा रुख इस संस्था में आमजन के विश्वास को खत्म कर रहा है।
कांग्रेस की नजरें अब MP की वोटर लिस्ट पर, चुनाव चोरी का करेंगे खुलासा! ये है मास्टर प्लान
FAQ
- 1. गहलोत और पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर क्या कहा?
गहलोत और पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया। - 2. विपक्षी दल चुनाव आयोग से क्या मांग कर रहे हैं?
विपक्षी दल चुनाव आयोग से डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रहे हैं, ताकि वोट चोरी के आरोपों की जांच की जा सके। - 3. गहलोत और पायलट ने चुनाव आयोग के रवैये पर क्या प्रतिक्रिया दी?
गहलोत और पायलट ने चुनाव आयोग के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि आयोग को चुनाव में उठाए गए आरोपों की जांच करनी चाहिए, लेकिन उनका रवैया आम जनता के विश्वास को कमजोर कर रहा है।
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari