'राजस्थान पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले, लेकिन...' आशुतोष रांका अब क्यों भड़के?
Saurabh Mishra | Updated:
सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि पुलिस निगरानी कर रही
कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने घर के बाहर पुलिस निगरानी का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से भी स्कूल आंदोलन नहीं रुकेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि पुलिस निगरानी कर रही।
- रांका ने जयपुर में अपने घर के बाहर का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया।
- रांका ने कहा कि पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर सकती, लेकिन हम रुकेंगे नहीं।
- कोटा मिड-डे-मील कांड पर भी उठे उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
- बीते हफ्ते जयपुर के बाहरी इलाके में स्कूल निरीक्षण के दौरान हुआ था विवाद।
आशुतोष रांका ने लिखा कि पिछले दो घंटे से राजस्थान पुलिस उनके घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रही है।
गिरफ्तारी से नहीं रुकेगा आंदोलन: रांका
सीजेपी नेता रांका के इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग CJP के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम की याद दिला रहे, तो कुछ लोग पुलिस और राजस्थान सरकार पर आरोप लगा रहे।
For the last 2 hours, Rajasthan police is surveilling every person going in and out of my house.
If @PoliceRajasthan wants, they can come and directly arrest me. But me and my team aren’t stopping till all the schools of Rajasthan are fixed 😎 pic.twitter.com/tbtcABCcMe
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 25, 2026
जयपुर में स्कूल निरीक्षण के बाद से विवाद बढ़ा
पिछले दिनों जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में कॉकरोच जनता पार्टी की टीम एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों और CJP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने सरकार को 48 घंटे में कार्रवाई नहीं करने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।
वहीं जोधपुर में CJP के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान भी एक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी।
डूंगरपुर में स्कूल के कमरे की छत गिरने पर रांका ने सरकार को घेरा
Shameful state of affairs in Rajasthan. A complete systemic collapse.
Once a national education hub, Rajasthan has now been reduced to broken schools, vandalism, violence and dictatorial orders.
We will change this. CJP will change this. pic.twitter.com/OdLm3iJ19y
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 25, 2026
कोटा मिड-डे-मील कांड पर भी रांका ने उठाए सवाल
रांका ने कहा कि देशभर के बच्चों और शिक्षकों को अपने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में बेहतर सुविधाओं और पढ़ाई के लिए आवाज उठानी चाहिए। उनके मुताबिक ऐसी हर लड़ाई में CJP मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।
FAQ
- CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने जयपुर पुलिस पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रही। उन्होंने वीडियो शेयर कर यह दावा किया। - डूंगरपुर स्कूल हादसे को लेकर आशुतोष रांका ने क्या कहा?
इस पर आशुतोष ने कहा कि कभी नेशनल एजुकेशन हब रहा राजस्थान अब टूटे-फूटे स्कूलों, तोड़-फोड़, हिंसा और तानाशाही आदेशों तक सिमट गया है। - कोटा में मिड-डे-मील को लेकर क्या घटना हुई थी?
कोटा में मिड-डे-मील खाने के बाद 31 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। आशुतोष रांका ने इसे शिक्षा विभाग की बड़ी विफलता बताया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में हुई घटनाओं पर गंभीर सवाल उठाए।
राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट
मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
CJP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, ABVP कार्यकर्ताओं से झड़प; 2 दिन पहले जयपुर में हुआ था हमला
जयपुर स्कूल विवाद: CJP और ग्रामीणों का अल्टीमेटम खत्म, गिरफ्तारी की है मांग
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi