अलवर में बाबा बालकनाथ ने सीएम हाउस को बताया फतवा हाउस, बोले- मुआवजे में भी सीएम करते हैं तुष्टिकरण
Chandresh Sharma | Nov 18, 2023, 24:00 IST
अलवर में बाबा बालकनाथ ने सीएम हाउस को बताया फतवा हाउस, बोले- मुआवजे में भी सीएम करते हैं तुष्टिकरण
बाबा बालकनाथ केवल अलवर ही नहीं पूरे राजस्थान में ध्रुवीकरण की राजनीति को मुख्यधारा में लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी जनसभा में सीएम हाउस पर गंभीर आरोप लगाए।
ALWAR. अलवर के तिजारा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाबा बालकनाथ केवल अलवर ही नहीं पूरे राजस्थान में ध्रुवीकरण की राजनीति को मुख्यधारा में लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी जनसभा में सीएम हाउस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंदू त्यौहारों के दौरान सीएम हाउस से फतवे जारी होते हैं, उससे लगता है कि यह सीएम हाउस नहीं बल्कि फतवा हाउस बन चुका है।
मुआवजे में तुष्टिकरण के लगाए आरोप
बाबा बालकनाथ ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री किसी दुर्घटना या फिर आपदा में शिकार वर्ग विशेष के पीड़ितों को तो तत्काल अच्छा खासा मुआवजा देने का ऐलान कर देते हैं लेकिन पीड़ित यदि हिंदू है तो उसे मुआवजा देने का ऐलान करने में सोच विचार शुरु हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीएम का मुआवजे में भी तुष्टिकरण करने का प्रयास है।
गुरुद्वारों पर भी हो चुका जुबानी हमला
इससे पहले तिजारा के बीजेपी नेता ने अपने बयान में मस्जिदों और गुरुद्वारों को उखाड़ फेंकने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद बाबा बालकनाथ ने सिख संप्रदाय से माफी भी मांगी थी। लेकिन अब वे वोटों के ध्रुवीकरण के एकसूत्रीय एजेंडे में जोर-शोर से लग गए हैं।
पेपर बेच के खा गए कांग्रेस के लोग
लोगों को संबोधित करते हुए बाबा बालकनाथ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों, दलितों को गरीब बनाकर रखना चाहती आई है। अब उन्हें नमक, मिर्च और मसाले के साथ तेल देकर उनका वोट खरीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बुरी तरह परेशान है और कांग्रेस की सरकार एक नहीं अनेक मर्तबा एग्जाम के पेपर बेचकर पैसा खा गए।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari