राजस्थान में सीएम बनने के सवाल पर बाबा बालकनाथ का जवाब, तिजारा से जीत हासिल

Pooja Kumari | Dec 04, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में सीएम बनने के सवाल पर बाबा बालकनाथ का जवाब, तिजारा से जीत हासिल
राजस्थान में सीएम बनने के सवाल पर बाबा बालकनाथ का जवाब, तिजारा से जीत हासिल

तिजारा से चुनाव जीतने के बाद बाबा बालकनाथ अब सीएम रेस में हैं। ऐसे में उन्होंने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

JAIPUR. विधानसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ चुके हैं। ऐसे में चुनावी जीत के बाद बीजेपी में सीएम पद को लेकर मंथन जारी है। बता दें कि बालकनाथ के उनके समर्थक उन्हें राजस्थान का योगी आदित्यनाथ बताते हैं। ऐसे में तिजारा विधानसभा सीट से 6,173 वोटों से चुनाव जीतने के बाद बाबा बालकनाथ भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं। ऐसे में उन्होंने सीएम पद से जुड़े इस सवाल पर एक बड़ा बयान दिया है।

सीएम पद की रेस में बाबा बालकनाथ

चुनावी नतीजे आने के बाद पत्रकारों ने जब बाबा से उनके मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा तो, बालकनात ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हमारे प्रधानमंत्री हमारा सबकुछ पीएम मोदी हैं सब उनके मार्गदर्शन में ही में चलेगा। मोदी जी की देखरेख में ही उनकी विजन के साथ हमारा प्रदेस आगे बढ़ेगा। बाबा बालकनाथ का संबंध यादव समाज से हैं। ऐसे में राजस्थान में ओबीसी होने के कारण सीएम पद की रेस में वो दीया कुमारी से आगे नजर आ रहे हैं।

बाबा का यादव होना लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए हो सकता है कारगर

ओबीसी नेताओं को प्रोजेक्ट देना एक प्रकार से हालिया ट्रेंड में चल रहा है। ऐसे में बाबा का यादव होना उत्तर प्रदेश-बिहार के साथ हरियाणा के लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी के लिए कारगर हो सकता है। बता दें कि यूपी और बिहार में यादव वोट का बड़ा शेयर है। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में सनातन धर्म का मुद्दा भी छाया रहा। ऐसे में बाबा बालकनाथ को कट्टर हिंदुत्ववादी छवि होने का फायदा भी मिल सकता है।

अपराधियों को 3 दिसंबर तक राजस्थान छोड़ने का आदेश

राजस्थान विधासभा चुनाव में कन्हैया लाल मर्डर केस को लोगों ने कांग्रेस के तुष्टिकरण के नीति का नतीजा माना था। हिंदुत्व के मुद्दे पर भी बाबा बालकनाथ को आगे करने पर बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है। गौरतलब है कि बालकनाथ ने अपराधियों को 3 दिसंबर तक राजस्थान छोड़ देने की चेतावनी भी दी थी।

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Baba Balaknath
  • बाबा बालकनाथ
  • Rajasthan Assembly Result
  • Rajasthan Assembly Election
  • राजस्थान विधानसभा रिजल्ट
  • Baba Balaknath from Tijara
  • तिजारा से बाबा बालकनाथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा