तबेले में पढ़ रहे बच्चों को मिलेगी राहत, जानिए कब शुरू होगा भवन निर्माण
Jageshwar prasad | Aug 23, 2026, 08:58 IST
जर्जर स्कूल में तबेले पर पढ़ रहे बच्चों को मिलेगी राहत, 18 लाख से बनेगा नया भवन
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए ₹18 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी। जर्जर इमारत के चलते तबेले में चल रहे इस स्कूल का निर्माण कार्य 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- रामपुरा-कंवरपुरा में स्थित सरकारी स्कूल का भवन सितंबर 2025 में जर्जर घोषित हुआ था।
- भवन के अभाव में स्कूल की कक्षाएं पास ही में एक तबेले की जगह पर संचालित हो रही थीं।
- CJP की टीम के साथ हुए विवाद के बाद सरकार ने ₹18 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की।
- नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य 1 सितंबर 2026 से शुरू किया जाना तय हुआ है।
- CJP ने इस फैसले को अपने अभियान की जीत बताते हुए हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इमारत के कारण काफी समय से तबेले/गौशाला के पास पढ़ाई करने को मजबूर मासूम बच्चों को जल्द ही नया पक्का स्कूल भवन मिलेगा।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय भवन निर्माण के लिए कुल ₹18 लाख मंजूर किए गए हैं। इसमें डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से ₹12 लाख तथा स्थानीय विधायक कोष से ₹6 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
तय योजना के मुताबिक 1 सितंबर 2026 से स्कूल के नए परिसर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सितंबर 2025 में जर्जर घोषित हुई थी 1985 की इमारत
सुरक्षा कारणों से बच्चों को पास के विद्यालय में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया था, परंतु परिजनों द्वारा दूरी के विरोध के बाद गांव में ही अस्थायी तौर पर तबेले/बाड़े परिसर में पढ़ाई की व्यवस्था की गई।
CJP ने फैसले को बताया अपने अभियान की जीत
CJP की ओर से मांग की गई है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए एक स्पष्ट वैकल्पिक रोडमैप दिया जाए। इसके साथ ही, पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान हुई झड़प और हिंसा में संलिप्त दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का होगा नवनिर्माण।
भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूँगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे। कल जो हिंसा करायी गई, उसकी ज़रूरत नहीं थी।
लेकिन जब तक कल हिंसा फैलाने वालो को गिरफ़्तार नहीं किया जाता, तब तक हम… pic.twitter.com/9LwYsOGClk
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 22, 2026
प्रदेश के स्कूलों का कायाकल्प करने का सरकारी रोडमैप
इसके तहत प्रदेश के सभी 41 जिलों में सर्वे कराकर अब तक ₹3,006 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। साथ ही डिजिटल शिक्षा के लिए ₹1,087 करोड़ के प्रावधान के साथ स्मार्ट क्लास और टैबलेट वितरण जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।
ये भी पढ़ें:-
जिस स्कूल को लेकर CJP का हुआ था विवाद, वहां किस हाल में पढ़ रहे बच्चे, पढे़ं ग्राउंड रिपोर्ट
कंवरपुरा स्कूल विवाद: CJP और गांव वालों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू
रांका ने दिलावर को दी चुनौती, कहा- शिक्षा पर दो मिनट बात करने का भी नहीं दम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari