रांका ने दिलावर को दी चुनौती, कहा- शिक्षा पर दो मिनट बात करने का भी नहीं दम

Jageshwar prasad | Aug 21, 2026, 16:47 IST
Share
मदन दिलावर के बयान पर आशुतोष रांका का तीखा पलटवार
मदन दिलावर के बयान पर आशुतोष रांका का तीखा पलटवार

रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल विवाद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच जुबानी जंग तेज। दिलावर ने स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा न बनाने की अपील की, जिस पर रांका ने कहा कि आपका टाइम खत्म हो चुका है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बगरू में स्कूल निरीक्षण और CJP पर हमले के बाद बढ़ा विवाद।
  • मदन दिलावर के बयान पर आशुतोष रांका का तीखा पलटवार।
  • बोले- आपका टाइम हुआ खत्म, गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए।
  • शिक्षा मंत्री ने कहा था- विद्यालय राजनीति का अखाड़ा नहीं।
रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल में CJP कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बाद सियासी तापमान चरम पर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा न बनाने की अपील की, जिस पर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने तीखा पलटवार किया।

रांका ने दिलावर पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि आपका टाइम खत्म हो चुका है। इससे पहले रांका ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी।

मदन दिलावर ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है, जहां राजनीति के बजाय शिक्षा और संस्कार पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग स्कूलों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। दिलावर ने शिक्षकों, अभिभावकों और आमजन से ऐसे प्रयासों से बचने की अपील की।

आशुतोष रांका का पलटवार

आशुतोष रांका ने दिलावर के बयान पर बेहद आक्रामक अंदाज में जवाब दिया रांका ने X पर लिखा 'आपसे ज़्यादा नाकारा, नाकाबिल और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री पूरे देश ने नहीं देखा। आपको केवल गुंडागर्दी और हिंसा फैलाना आता है।

रांका ने आगे लिखा कि हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। आपका टाइम खत्म हो चुका है। जितनी गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए।

शिक्षा मंत्री के बयान और बगरू में हुई घटना पर आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि इसमें स्थानीय ग्रामीणों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा भड़काने के लिए बाहर से लोगों को भेजा गया था।

रांका ने दावा किया कि जिस स्कूल का वे दौरा करने जा रहे थे, वह पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में संचालित हो रहा था और ग्रामीणों के निमंत्रण पर ही उनकी टीम वहां पहुंची थी।

पहले भी मांग चुके हैं इस्तीफा

हमले के बाद आशुतोष रांका ने मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की थी और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह हमला पहले से सुनियोजित था और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अब उनके पलटवार ने इस विवाद को और गरम कर दिया है।

FAQ

  1. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा?
    उन्होंने कहा कि स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए और विपक्षी दल स्कूलों में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
  2. CJP आशुतोष रांका ने मदन दिलावर पर क्या पलटवार किया?
    उन्होंने दिलावर पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका समय खत्म हो चुका है और बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ रहे हैं।
  3. CJP ने क्या अल्टीमेटम दिया है?
    CJP ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया है और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:-

जयपुर स्कूल बवाल पर वार-पलटवार, मंत्रियों ने बताया कांग्रेस की साजिश

CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर विधानसभा में हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना

CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • इस्तीफे की मांग
  • मदन दिलावर
  • आशुतोष रांका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान