जिस स्कूल को लेकर CJP का हुआ था विवाद, वहां किस हाल में पढ़ रहे बच्चे, पढे़ं ग्राउंड रिपोर्ट
Ashish Bhardwaj | Aug 22, 2026, 15:45 IST
रामपुरा-कनकपुरा
दा सूत्र राजस्थान की टीम रामपुरा-कनकपुरा गांव के जर्जर स्कूल पहुंची। बच्चे टूटी टीन शेड में भैंसों के चारे के बीच पढ़ने को मजबूर मिले, जबकि असली स्कूल भवन की मरम्मत सालों से अटकी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर के रामपुरा-कनकपुरा में स्कूल की बदहाल स्थिति सामने आई।
- जर्जर भवन बंद होने के बाद बाड़े में चल रही कक्षाएं।
- टीनशेड के नीचे गर्मी में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे।
- विधायक फंड से ₹12.50 लाख स्वीकृत, काम का इंतजार।
- द सूत्र की पड़ताल में सामने आई सरकारी दावों से अलग तस्वीर।
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र का राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा स्कूल देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां सरकारी स्कूल जर्जर होने की वजह से सालों से बच्चे पास ही एक तबेले में पढ़ रहे। द सूत्र की टीम ने भी मौके पर जाकर समझा कि बच्चे किस हाल में तालीम ले रहे। #Jaipur pic.twitter.com/v2vx96WRbr
— test test (@TestT12452) August 22, 2026
द सूत्र की पड़ताल में स्कूल परिसर में सीमेंट और पत्थर जैसी निर्माण सामग्री भी मिली। इससे मरम्मत की तैयारी दिखाई देती है,लेकिन मौके पर कोई निर्माण कार्य चलता नहीं मिला।
नहीं हुआ कोई काम
उन्होंने बताया की जहां स्कूल चल रही है वह उनकी निजी सम्पति है। स्कूल की हालत खराब थे इसलिए उन्होंने अपनी निजी सम्पति को स्कूल संचालन के लिए दे दिया है। वे इसके लिए सरकार से कोई किराया नहीं लें रहे है।
स्कूल बिल्डिंग से निकलकर द सूत्र की टीम उस जगह पहुंची जहां फिलहाल बच्चों की पढ़ाई हो रही। करीब 150 गज के बाड़े में स्कूल चल रहा। यहां बच्चों के पढ़ने की जगह के साथ चारा भी रखा मिला।
बच्चे पास में बने टीनशेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करते मिले। द सूत्र की टीम जब मौके पर पहुंची, उस समय तेज गर्मी और उमस थी। इसके बावजूद शिक्षक मौजूद थे और बच्चों को पढ़ा रहे थे, लेकिन पंखा नहीं होने की वजह से बच्चे गर्मी में परेशान नजर आए। समस्या यह है कि जिस जगह को स्कूल की अस्थायी व्यवस्था बनाया गया है, वह खुद बच्चों के लिए सामान्य कक्षा जैसी नहीं है।
बच्चे पास ही एक बाड़े (तबेले) में टीनशेड के नीचे पढ़ रहे, जहां चारा भी रखा जाता है। शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे, लेकिन सवाल यही है-जब स्कूल ही सुरक्षित नहीं, तो इन बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?
सर्दी, गर्मी और बारिश के बीच इसी व्यवस्था में पढ़ाई चल रही। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बच्चों के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित और पक्का स्कूल भवन चाहिए।
विवाद के बीच असली मुद्दा बच्चों की सुरक्षित पढ़ाई
CJP ने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। वहीं, ग्रामीणों ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के नाम पर सब लोग सियासत कर रहे और वैसा आगे नहीं होने देंगे और किसी भी बाहरी शख्स को स्कूल में घुसने की मंजूरी नहीं दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो गांववाले खुद पैसा इकठ्ठा करके स्कूल बनाएंगे।
द सूत्र की ग्राउंड पड़ताल में विवाद से ज्यादा गंभीर तस्वीर स्कूल की सामने आई। एक तरफ जर्जर भवन बंद है, दूसरी तरफ बच्चे अस्थायी जगह पर पढ़ने को मजबूर हैं। गांव में इसी समस्या को लेकर लंबे समय से नाराजगी है।
ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तक शिकायत की है। अब स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विधायक फंड से 12 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति मिलने की बात सामने आई है।
क्या कहा जिला शिक्षा अधिकारी ने
द सूत्र की पड़ताल में फिलहाल सवाल यही है-बजट और निर्माण सामग्री दोनों मौजूद हैं, फिर बच्चों को पक्की छत कब मिलेगी?
ये खबर भी पढे़:-
RPSC बदलेगा पेपर पैटर्न, घट सकता है कठिन प्रश्नों का प्रतिशत
कंवरपुरा स्कूल विवाद: CJP और गांव वालों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू
मिशन मोड़ में भाजपा, निकाय चुनाव में सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj