सीकर में रिश्वत लेते 4 यूपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कार में जगह-जगह छुपाए थे पैसे

Jageshwar prasad | Aug 22, 2026, 13:27 IST
Share
अयोध्या साइबर पुलिस के चार जवान सीकर में रिश्वत लेने पहुंचे थे
अयोध्या साइबर पुलिस के चार जवान सीकर में रिश्वत लेने पहुंचे थे

राजस्थान में सीकर एसीबी ने अयोध्या साइबर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों की क्रेटा कार के टूल बॉक्स से अतिरिक्त कैश भी बरामद।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अयोध्या साइबर पुलिस के चार जवान सीकर में रिश्वत लेने पहुंचे थे।
  • उन्होंने एक पुराने मामले को निपटाने के लिए 8 लाख मांगे थे।
  • 18 अगस्त को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा।
  • कार की तलाशी में टूल बॉक्स से 1.80 लाख का अतिरिक्त कैश मिला।
  • अयोध्या एसएसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
राजस्थान के सीकर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पुलिसकर्मी अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में तैनात थे। ये सभी एक पुराने केस को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत वसूलने राजस्थान आए थे।

8 लाख की रिश्वत का पूरा खेल

सीकर निवासी पीड़ित ने राजस्थान एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके भाई के खिलाफ 2024 में अयोध्या में शिकायत हुई थी।

मामला खत्म करने के लिए यूपी पुलिस टीम ने 8 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित पहले ही 4 लाख रुपए दे चुका था। इसके बाद आरोपी 4 लाख रुपए और मांगने लगे और मामला 2.80 लाख रुपए में तय हुआ।

मोबाइल छीने और कार में बैठाकर ली घूस

शिकायत की पुष्टि होने के बाद 18 अगस्त को एसीबी ने ट्रैप रचा। जयपुर-बीकानेर बाईपास पर स्थित एक होटल के पास यूपी पुलिस टीम क्रेटा कार से पहुंची।

आरोपियों ने पीड़ित और उसके साथी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसके बाद कुछ दूरी तक कार के पीछे घुमाया और फिर कार में बैठाकर 2.80 लाख रुपए ले लिए।

एसीबी की कार को मारी टक्कर

रिश्वत का लेनदेन होते ही एसीबी की टीम ने आरोपियों का पीछा किया। टोल नाके के पास एसीबी ने अपनी गाड़ियां आगे-पीछे लगाकर रास्ता रोक दिया।

पकड़े जाने के डर से यूपी पुलिस वालों ने एसीबी की गाड़ियों को टक्कर मार दी। यही नहीं, उन्होंने घूस के पैसों का पैकेट पास की झाड़ियों में फेंक दिया।

टूल बॉक्स में छिपा रखा था कैश

एसीबी ने आरोपियों को दबोचकर झाड़ियों से रिश्वत का पैकेट बरामद किया। इसके बाद जब क्रेटा कार की सघन तलाशी ली गई तो अधिकारी हैरान रह गए।

कार की डिग्गी में रखे बैग से 1.18 लाख रुपए मिले। इसके अलावा गियर बॉक्स के पास बने टूल बॉक्स से 61,800 रुपए नकद बरामद हुए।

कैश मिलने पर आरोपियों ने क्या कहा?

आरोपी पवन त्रिपाठी (कॉन्स्टेबल) ने कहा कि 1 लाख रुपए पत्नी और भाई से लेकर आया है। वहीं यशवंत सिंह (SI) ने कहा की वह 18,500 रुपए खर्चे के लिए लाया है। जबकि टूल बॉक्स के पैसे को चारों आरोपियों ने सामूहिक खर्च बताया।

ACB ने इन स्पष्टीकरणों को खारिज करते हुए पूरी राशि जब्त कर ली है। संदेह है कि यह रकम भी किसी अन्य वसूली की हो सकती है।

चारों आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीकर एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव, सोहन और पवन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला उजागर होने के बाद अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police – SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर ने चारों आरोपियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:-

8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

राजस्थान: RTO इंस्पेक्टर की वसूली गैंग बेनकाब, ACB ने 2 दलालों को दबोचा

घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा

50 लाख की डिमांड, 30 लाख में सौदा, फिर 10 महीने फरार, अब पटवारी को ACB ने दबोचा

Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • रिश्वत
  • acb
  • सीकर
  • अयोध्या साइबर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान