बाड़मेर में पाक नागरिक पकड़ा गया, 6 दिन पहले ही श्रीगंगानगर में घुसा था जासूस

Jageshwar prasad | Aug 16, 2026, 08:37 IST
Share
BSF ने तारबंदी पार कर आए पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा
BSF ने तारबंदी पार कर आए पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा

बीएसएफ ने 15 अगस्त को बाड़मेर बॉर्डर पर 60 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक बाकू खान को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे बिजराड़ पुलिस को सौंप दिया गया। इससे 6 दिन पहले श्रीगंगानगर में BSF कैंप में घुसने वाले पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • BSF ने बाड़मेर बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा।
  • 6 दिन पहले ही श्रीगंगानगर में भी पकड़ा गया था जासूस।
  • तारबंदी पार कर भारत में घुसा था पाकिस्तानी बाकू खान।
  • 60 साल के बाकू को BSF ने पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा।
  • बाड़मेर के बाखासर से श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट तक अलर्ट।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाड़मेर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। BSF के जवानों ने शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक को तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसते हुए पकड़ लिया। यह घटना केकेटी पोस्ट के पास हुई।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बाकू खान (60 वर्ष) पुत्र इस्माइल खान, निवासी जहरिलों गांव, जिला मिठी, पाकिस्तान बताया। यह दूसरी घटना है, क्योंकि 6 दिन पहले 9 अगस्त को श्रीगंगानगर में BSF कैंप में घुसे पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था।

कैसे हुई कार्रवाई?

स्वतंत्रता दिवस को लेकर BSF सीमा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही थी। पेट्रोलिंग पार्टी की नजर पाकिस्तानी नागरिक पर पड़ी, जो केकेटी पोस्ट के पास तारबंदी पार कर भारतीय इलाके में घुस आया था।

जवानों ने चेतावनी देकर उसे रुकने को कहा और मौके पर ही हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद BSF ने उसे शनिवार शाम करीब 6 बजे बिजराड़ थाना पुलिस को सौंप दिया।

स्वतंत्रता दिवस पर BSF ने बाड़मेर बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा
स्वतंत्रता दिवस पर BSF ने बाड़मेर बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

पूछताछ में क्या पता चला?

बिजराड़ थाना अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि BSF ने पाक नागरिक को पुलिस को सौंपा है। डीएसपी जेठाराम के नेतृत्व में पुलिस ने उससे पूछताछ की।

अब विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ करेंगी ताकि सीमा पार करने के उद्देश्य और उसके संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।

6 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

9 अगस्त को श्रीगंगानगर में BSF के 163वीं बटालियन के कैंप की दीवार फांदकर एक पाकिस्तानी जासूस घुसा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास मिले मोबाइल से पाकिस्तानी नंबरों के मैसेज और कॉल डिटेल्स मिली, जिससे ISI की सक्रियता का पता चला।

राजस्थान की सीमा क्यों है खास?

राजस्थान की पाकिस्तान के साथ 1070 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो देश में सबसे लंबी है। यहां कई बड़े एयरबेस और सैन्य ठिकाने हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) इस क्षेत्र पर विशेष नजर रखती है। सुरक्षा एजेंसियां श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट से बाड़मेर के बाखासर तक अलर्ट हैं।

ये भी पढ़ें:-

अलवर में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप

पाकिस्तान से बिटकॉइन लेकर जासूसों को फंड भेजता था रफीक, CID ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तान में एक्टिव हुई बीकानेर की सिम, एटीएस ने घर पर दबिश देकर युवक को दबोचा

देश की सुरक्षा पर खतरा! शहजाद भट्टी के नेक्सस का राजस्थान ATS ने किया खुलासा

Tags:
  • BSF
  • सीमा सुरक्षा बल
  • ISI
  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी
  • बॉर्डर
  • पाकिस्तानी जासूस
  • पाकिस्तानी नागरिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती