बीज निगम रिश्वत कांड में इसी माह पेश होगी चार्जशीट, 2.44 करोड़ का है मामला
Ashish Bhardwaj | Jul 18, 2026, 12:33 IST
बीज निगम रिश्वत कांड में जल्द चार्जशीट
राजस्थान बीज निगम के 2.44 करोड़ रुपए रिश्वत कांड में एसीबी की जांच अंतिम चरण में है। इसी माह चार्जशीट पेश होगी। जुगल किशोर के संरक्षण में चल रहा था रिश्वत नेटवर्क।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान राज्य बीज निगम के 2.44 करोड़ रुपए रिश्वत कांड में ACB की जांच अंतिम चरण में पहुंची है।
- एसीबी इसी महीने के अंत तक मामले में चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है।
- जांच में तत्कालीन एमडी जुगल किशोर विश्नोई के संरक्षण में रिश्वत नेटवर्क चलने का खुलासा हुआ है।
- एसीबी ने कार्रवाई में 2.44 करोड़ रुपए नकद और लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाए हैं।
- अब चार अन्य लोगों से पूछताछ कर 60 लाख रुपए के लेन-देन की कड़ी जोड़ी जाएगी।
जांच पूरी हो चुकी है और अभियोजन से जुड़ी औपचारिकताएं भी अंतिम दौर में हैं। चालान पेश होने के बाद एसीबी अपनी जांच का दूसरा चरण शुरू करेगी। इस चरण में अब तक सामने आए चार अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
एमडी के संरक्षण में चलता था गिरोह
जांच के मुताबिक सुनील सेतिया छापे की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालकों या संबंधित लोगों से खुद संपर्क करता था। वह जुगल किशोर सहित अन्य अधिकारियों से संपर्क कराने और मामले में मदद करने की बात कहता था। इस गिरोह में लाइजनर का काम करने वाले कुछ अन्य लोग भी शामिल थे।
7 जून को हुआ था नेटवर्क का खुलासा
इसके साथ ही उनके करीबी स्वतंत्र बिश्नोई, फलौदी विधायक के तत्कालीन निजी सहायक गणपत बिश्नोई, किरण कपाड़िया, सुनील सेतिया और सतपाल के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।
रिमांड में हुआ पूरे नेटवर्क का खुलासा
एसीबी ने पूछताछ के साथ-साथ मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर रिश्वत के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं। जांच में यह भी सामने आया कि करोड़ों रुपए के लेन-देन का यह पूरा सिस्टम बेहद संगठित तरीके से चलाया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान एसीबी ने जुगल किशोर के ठिकानों से नकदी बरामद की थी। इसके अलावा बस के जरिए भेजी जा रही रकम भी पकड़ी गई थी। कुल मिलाकर करीब 2.44 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे।
60 लाख रुपए की कहानी अब भी अधूरी
हालांकि पूछताछ और तलाशी के बावजूद यह पूरी रकम अब तक बरामद नहीं हो सकी है। एसीबी को शक है कि इस रकम को अलग-अलग लोगों के जरिए ठिकाने लगाया गया।
चार और लोगों से होगी पूछताछ
इसके अलावा जोधपुर निवासी रोशनी और जांच के दौरान सामने आए दो अन्य लोगों को भी बुलाया जाएगा। एसीबी का मानना है कि इनसे पूछताछ के बाद 60 लाख रुपए के लेन-देन और पूरे नेटवर्क की नई कड़ियां सामने आ सकती हैं।
ये खबर भी पढे़:-
HC ने पूर्व IAS संजय दीक्षित के खिलाफ CBI FIR निरस्त की, पासपोर्ट मामले में राहत
पचपदरा रिफाइनरी को राहत, सरकार ने टैक्स छूट वाली लिस्ट में किया शामिल
मंत्री ने किया महिला शिक्षक का मोबाइल चेक, कांग्रेस बोली- किसने दिया अधिकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari