विधानसभा सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम, अमित शाह और मांडविया से की मुलाकात
Mukesh Sharma | Aug 06, 2026, 16:21 IST
भजनलाल शर्मा दिल्ली में
20 अगस्त से प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।
समझें क्या है पूरा मामला
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, भेंट के बाद सियासी अटकलें तेज।
- राज्य सरकार 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटी है।
- केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से कौशल, रोजगार और खेल सुविधाओं को लेकर हुई बात।
- सत्र के दौरान राइजिंग राजस्थान, रोजगार, किसान और वंचित वर्गों से जुड़े विधेयक पेश होंगे।
इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अचानक दिल्ली जाने और वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भेंट ने प्रदेश में सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है। मानसून सत्र के ठीक पहले इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरुवार को नई दिल्ली में हुई इस बैठक की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर यमुना जल समझौते के लिए आभार प्रकट किया।
इस दौरान राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र के सशक्तीकरण, आंतरिक… pic.twitter.com/YkcjlRifny
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 6, 2026
इस सत्र के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा,महत्वपूर्ण फैसलों का अनुमोदन और नए जनहितैषी विधेयकों को पटल पर रखकर पारित कराया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री जोगाराम कुमावत ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार की प्रमुख नीतियों और रोजगार पर रहेगा ध्यान
प्रस्तावित मानसून सत्र में सरकार अपनी उपलब्धियों को सदन के पटल पर रखने और युवाओं तथा किसानों के हित में नई घोषणाएं करने की तैयारी में है। विशेष रूप से राज्य में निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाली राइजिंग राजस्थान पहल पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
मंत्रिमंडल के सदस्यों के अनुसार सरकार कृषि सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा,युवाओं के लिए रोजगार और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री @mansukhmandviya जी से भेंट की।
इस अवसर पर राजस्थान के युवाओं को कौशल, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने, प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने, खिलाड़ियों के… pic.twitter.com/mb75uk7uDC
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 6, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान के युवाओं को कौशल, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने, प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने, खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार तथा MY Bharat के माध्यम से युवाओं के नेतृत्व और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
ये खबर भी पढे़:-
तृतीय श्रेणी शिक्षकों का जयपुर में प्रदर्शन, तबादलों की मांग
मूक बधिर स्कूल में हंगामे के बाद सरकार आई एक्शन में, प्रिंसिपल को किया सस्पेंड
राजस्थान में ओल्ड पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA