केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के डॉगी की मौत, फॉलोअर डूबे शोक में, बोले- हम संकट की घड़ी में आपके साथ...!

Jinesh Jain | Jun 27, 2025, 13:44 IST
Share
bhupender-yadav-pet-dog-death
Photograph: (The Sootr)

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की सोशल मीडिया पोस्ट हाल ही में चर्चा का विषय बनी है, जिसमें उन्होंने अपने पालतू डॉगी गिन्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट और उस पर आए कमेंट इन दिनों चर्चाओं में है। वजह है उनका पालतू डॉगी गिन्नी। वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। बीते तेरह सालों से यादव परिवार का हिस्सा रहा गिन्नी अचानक दुनिया छोड़ गया, जिससे मंत्री समेत पूरा परिवार व्यथित है।

भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया पर गिन्नी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक शब्दों में लिखा, 'मुझे अच्छी तरह याद है, 2 दिसंबर 2012 का वह दिन जब गिन्नी हमारे परिवार में आया था। तब वह सिर्फ 28 दिन का था। आने वाले 13 वर्षों तक गिन्नी हमारा प्रिय साथी रहा। टांगों पर खड़ा होकर हमेशा स्वागत करने वाला, सदा मुस्कुराकर मेरा घर लौटने पर इंतजार करने वाला। आज गिन्नी हमें छोड़कर चला गया, एक ऐसी खाली जगह छोड़ गया है, जिसे भर पाना कठिन होगा।

01bcfac3-e79
01bcfac3-e79

किसी ने तंज कसा, किसी ने जताया दु:ख

मंत्री की मार्मिक पोस्ट पर देखते ही देखते हजारों लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने गिन्नी को श्रद्धांजलि दी तो किसी ने मंत्री के प्रति सांत्वना जताई। एक यूजर ने लिखा, ॐ शांति... बहुत ही दुःखद सूचना है। गिन्नी को भुलाना आसान नहीं होगा।

7e21607f-6b6
7e21607f-6b6

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। किसी ने मंत्री को ढांढस बंधाया कि पालतू की यादें कभी पीछा नहीं छोड़तीं। निश्चित रूप से कुछ दिनों तक उसकी यादें आपसे भुलाई नहीं जाएंगी, कुछ प्यारी-प्यारी हरकतें आपको रुला भी जाएंगी। परम पिता परमेश्वर उस जीव को मुक्ति प्रदान करें।

ce36ae09-92c
ce36ae09-92c

जनता को चाहिए JJM योजना का लाभ

हालांकि कुछ लोग इस मौके पर अपनी बात भी मंत्री तक पहुंचाने से नहीं चूके। एक यूजर ने कमेंट किया— मूक जानवर के लिए ॐ शांति। अगर इससे थोड़ा सा कम प्यार आप अलवर की जनता के लिए भी कर सको तो अच्छा रहेगा। प्लीज अलवर की जनता को JJM योजना का पूरा लाभ दिला दो।

e3dbc66d-86e
e3dbc66d-86e

वहीं, कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि क्या मंत्री ने कभी गाय पाली है? सोशल मीडिया पर इस संवेदना और सुझावों का यह मिला-जुला सिलसिला फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Tags : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव | केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव | Rajasthan News | Jaipur News | hindi news | Social Media

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • Social Media
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा