बीकानेर कांग्रेस में टिकट विवाद सड़क पर आया: शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट, कुर्ता फाड़ा
Saurabh Mishra | Sept 02, 2026, 16:26 IST
बीकानेर कांग्रेस
बीकानेर में नगर निगम चुनाव के टिकट-सिंबल विवाद को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट हुई। कार्यकर्ताओं ने टिकट चोर के नारे लगाए। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला मौके पर पहुंचे।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीकानेर में निकाय चुनाव टिकट विवाद को लेकर विवाद गहराया।
- जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट।
- डुप्लीकेट सिंबल विवाद से भड़का कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा।
- वार्ड 50 के कार्यालय उद्धाटन के दौरान मेघवाल से हुई बदसलूकी।
- विवाद शांत कराने के लिए पूर्व मंत्री बीडी कल्ला मौके पर पहुंचे।
बीकानेर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट
बीकानेर में निकाय चुनाव के टिकटों के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता मदन मेघवाल के साथ मारपीट, पार्टी की आंतरिक कलह खुलकर आई सामने #rajasthan #bikaner #nikaychunav pic.twitter.com/uLEw2FMxGs
— test test (@TestT12452) September 2, 2026
वार्ड कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुई मारपीट की घटना
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई मारपीट बेहद दुखद है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इस प्रकार का व्यवहार, हरकत अनुशासनहीता है और अस्वीकार्य है।
जिन भी युवकों ने श्री मेघवाल के साथ मारपीट की है वो कांग्रेसी नहीं हो सकते…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 2, 2026
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस टिकट का दावेदार भी था। मेघवाल के अनुसार युवक ने एक दिन पहले ही पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ यह घटना हो गई।
कांग्रेस में सिंबल विवाद के बाद बढ़ा आक्रोश
कार्यकर्ता लगातार टिकट चोर के नारे लगाते रहे। टिकट वितरण और सिंबल को लेकर पार्टी के भीतर चल रहा विवाद खुलकर सामने आने से चुनावी माहौल भी गरमा गया है।
निकाय चुनाव में खड़ी हुई चुनौती
यह खबरें भी पढ़ें...
जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज, BJP उम्मीदवार ने नहीं भरा फॉर्म
बाड़मेर नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 प्रत्याशियों सूची, भाजपा मौन
बीकानेर जिले की सभी निकायों की वोटिंग तारीख में बदलाव, त्योहार को देखते हुए लिया फैसला
गहलोत-भजनलाल से पायलट-राजे तक: राजस्थान में सोशल मीडिया पर किसका कितना दबदबा?
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad