रूस पढ़ने गया था बीकानेर का युवक, यूक्रेन से लड़ाई में जबरन धकेला, कई दिन बाद अब घर आया शव

Kamlesh Keshote | Dec 18, 2025, 16:30 IST
Share
Russia-Ukraine war
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बीकानेर के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में दर्दनाक मौत हो गई है। युवक का शव दयनीय हालत में गांव पहुंचा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक रूस में मास्को पढ़ाई के लिए गया था। परिवार का आरोप है कि अजय को जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजा गया।

Bikaner. राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। बीकानेर के एक युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में दर्दनाक मौत हो गई। युवक जिसका नाम अजय गोदारा था। रूस में पढ़ाई के लिए गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय की मौत रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में हुई है। उसका शव बुधवार को उसके पैतृक गांव में दयनीय हालत में पहुंचा और परिजनों ने अजय का अंतिम संस्कार किया।

कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया

बीकानेर के युवक की रूस में मौत

अजय का शव जब उसके घर पहुंचा, तो उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शव को देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। क्योंकि शव की हालत बेहद खराब थी। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का शव बहुत दयनीय स्थिति में मिला था। परिवार का कहना है कि बेटे की मौत कब और कैसे हुई। इसके बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अजय का शव मिलने से पहले कई दिन गुजर चुके थे और यही वजह थी कि शव की हालत बहुत खराब थी।

रिपोर्ट कार्ड : राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने लगाई दावों की झड़ी, योजनाएं गिनवाईं

रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत

अजय गोदारा ने 22 सितंबर को परिवार से आखिरी बार बात की थी। उसी दौरान उसने एक वीडियो भेजा था। जिसमें उसने कहा था कि मुझे जबरन सेना की ट्रेनिंग में भेजा गया है। अब मुझे युद्ध में उतारने जा रहे हैं। अगर मेरा फोन अब न आए, तो समझ लेना कि मेरी मौत हो गई।

Weather Update: राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, दिन में खिली धूप, रात में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर नहीं

रूसी सेना की वर्दी पहने हुए था

अजय ने दो वीडियो भेजे थे। जिनमें वह रूसी सेना की वर्दी पहने हुए था। इन वीडियो में उसने बताया था कि उसे और अन्य भारतीय छात्रों को तीन महीने की ट्रेनिंग के झांसे में लेकर युद्ध क्षेत्र में भेजा गया। अजय ने एक वीडियो में कहा था कि हम 4 लोग थे, एक वहीं मारा गया, दो भाग गए और मैं रास्ता भटक गया। 8 दिन बाद मेरी बटालियन ने मुझे ढूंढ लिया। दूसरे वीडियो में उसने बताया कि वह यूक्रेन के उस इलाके में है। जिस पर रूस ने कब्जा कर रखा है और वहां लगातार मिसाइल और हवाई हमले हो रहे हैं।

तांत्रिक की प्रेम कहानी से जुड़ा है राजस्थान का भानगढ़ किला, एक श्राप से आज तक पड़ा है वीरान

परिवार का आरोप और सवाल

अजय के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जबरन युद्ध में भेजा गया। जबकि वह रूस में पढ़ाई करने गया था। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अजय की मौत कब और कैसे हुई। परिवार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में पूरी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। परिवार के लोग अपने बेटे की मौत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

प्रवासी राजस्थानी दिवस: वेदांता ग्रुप लगाएगा 200 इंडस्ट्रीज वाला पार्क, सीएम ने की 20 हजार नौकरियों की घोषणा

मुख्य बिंदु

अजय की मौत: अजय गोदारा की मौत रूस-यूक्रेन युद्ध में हुई। वह मास्को में पढ़ाई के लिए गया था। लेकिन उसे जबरन सेना में भर्ती किया गया और युद्ध क्षेत्र में भेजा गया।

परिवार को संदेश: अजय ने परिवार को वीडियो में बताया था कि उसे जबरन युद्ध में उतारा जा रहा है और यदि फोन न आए, तो समझना कि उसकी मौत हो गई है।

परिवार का आरोप: अजय के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को पढ़ाई के लिए रूस भेजा गया था। लेकिन उसे जबरन युद्ध में भेज दिया गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Tags:
  • रूस-यूक्रेन युद्ध
  • बीकानेर के युवक की रूस में मौत
  • रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत
  • राजस्थान के बीकानेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती