बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण रहे जाट बेल्ट को साधने आज से निकलेगी चौथी परिवर्तन यात्रा, नितिन गडकरी करेंगे यात्रा की शुरुआत

The Sootr CG | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की चौथी और अंतिम परिवर्तन यात्रा आज हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेड़ी मंदिर से रवाना होगी

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की चौथी और अंतिम परिवर्तन यात्रा आज हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेड़ी मंदिर से रवाना होगी। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। राजस्थान के उत्तरी हिस्से के सात जिलों की 50 सीटों को कवर करने वाली ये यात्रा 18 दिन चलेगी और 2 हजार 173 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

राजस्थान में अब पुलिस सेवकों को 4 पदको से जाएगा नवाजा, हर साल 15 अगस्त को होगी घोषणा

चुनौतीपूर्ण इलाकों से गुजरेगी यात्रा

बीजेपी की चौथी परिवर्तन यात्रा पार्टी के लिए राजनीतिक लिहाज से चुनौती पूर्ण रहे सात जिलों हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, चूरू, झुन्झनू और अलवर को कवर करेगी। इस पूरे इलाके को राजस्थान की जाट बेल्ट के नाम से पहचाना जाता है जो परंपरागत तौर पर भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक नहीं रहा है। यही कारण है कि उत्तरी राजस्थान में पार्टी अब तक के चुनाव को बहुत बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई है। पिछले चुनाव की बात करें तो सात जिलों की जिन 50 सीटों को यह यात्रा कवर करेगी उनमें से बीजेपी सिर्फ 13 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।

मुस्लिम बाहुल्य जिले को कवर करेगी यात्रा

जिलेवार बात करें तो बीकानेर में पार्टी को सात में से तीन, चूरू में छह में से दो, गंगानगर में छह में से तीन, हनुमानगढ़ में पांच में से दो, झुंझुनू में सात में से एक सीट मिली थी, वहीं सीकर में आठ में से एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई थी। इस यात्रा में शामिल अलवर जिले का जातिगत समीकरण कुछ अलग है। यह यादव और मुस्लिम बाहुल्य जिला है। पिछले चुनाव में यहां भी पार्टी की स्थिति बेहद खराब थी और पार्टी 11 में से सिर्फ दो सीट जीत पाई थी।

बीजेपी के लिए कौन से जिलों में जीत मुश्किल?

यानी पार्टी की स्थिति बीकानेर गंगानगर हनुमानगढ़ और चूरू में तो कुछ ठीक है लेकिन सीकर और झुंझुनू में पार्टी बेहद कमजोर है।

बड़े चेहरों की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया चूरू जिले से आते हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृह जिला सीकर है। राजस्थान सरकार के तीन मंत्री बीड़ी कल भंवर सिंह भाटी और गोविंद राम मेघवाल बीकानेर से हैं। ऐसे में यहां चेहरों की लड़ाई भी बड़ी है।

Tags:
  • Nitin Gadkari
  • नितिन गडकरी
  • BJP Last Parivartan Yatra
  • BJP Fourth Parivartan Yatra
  • Rajasthan BJP Parivartan Yatra
  • बीजेपी अंतिम परिवर्तन यात्रा
  • बीजेपी चौथी परिवर्तन यात्रा
  • राजस्थान बीजेपी परिवर्तन यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा