राजस्थान में बीजेपी का दावा- 3 दिसंबर को पता चलेगा किसकी कितनी लोकप्रियता, कांग्रेस से नाराज है जनता

BP Shrivastava | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में बीजेपी का दावा- 3 दिसंबर को पता चलेगा किसकी कितनी लोकप्रियता, कांग्रेस से नाराज है जनता
राजस्थान में बीजेपी का दावा- 3 दिसंबर को पता चलेगा किसकी कितनी लोकप्रियता, कांग्रेस से नाराज है जनता

बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद अपनी जीत का दावा किया है और कहा है कि 3 दिसंबर को है पता लग जाएगा कि प्रदेश में कौन कितना लोकप्रियता है।

मनीष गोधा, JAIPUR. बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद अपनी जीत का दावा किया है और कहा है कि 3 दिसंबर को है पता लग जाएगा कि प्रदेश में कौन कितना लोकप्रियता है। प्रदेश बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन वर्षों तक बहुत परिश्रम किया। पहले जनाक्रोश यात्रा के जरिए गांव-गांव और घर-घर पहुंचे और उसके बाद 'नहीं सहेगा राजस्थान अभियान' के माध्यम से राजस्थान की जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया। फिर परिवर्तन यात्रा निकालकर मौजूदा सरकार की खामियों को उजागर किया गया।

इन सभी अभियानों की बदौलत बीजेपी आगामी 3 दिसंबर को राज्य में सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि प्रदेश की जनता ने बीजेपी के समर्थन में मतदान किया है।

'कांग्रेस सरकार से जनता नाराज'

अरुण सिंह ने कहा, ''रही सही कसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं ने पूरा कर दिया। पीएम ने सभाओं के जरिए राज्य में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया। यही वजह है कि चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ खड़ी रही।'' साथ ही राज्य की गहलोत सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ''मौजूदा कांग्रेस सरकार से राज्य की जनता नाराज थी। उसी का नतीजा है कि इस बार के चुनाव में ऐतिहासिक मतदान हुआ, जो यह प्रमाणित करता है कि कांग्रेस के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश था।''

गहलोत की पॉपुलैरिटी का पता रिजल्ट आने पर चल जाएगा

अरुण सिंह ने कहा, ''नतीजे आने दीजिए पता लग जाएगा कि किसको किसी चीज की जरूरत है, लेकिन इतना जरूर है राज्य में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।'' उन्होंने कहा, ''सीएम गहलोत उनकी पॉपुलैरिटी की बात करते हैं, लेकिन 3 दिसंबर को परिणाम आने दीजिए उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में भी सब जान जाएंगे। प्रदेश की जनता पिछले पांच सालों तक किस प्रकार से गहलोत सरकार से परेशान रही है, इसकी तस्वीर मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर उमड़ी भीड़ को देख सहज ही लगता है। अरुण सिंह ने कहा, ''कांग्रेस के मंत्री, विधायकों ने यहां खुले आम लूट मचाई. महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ी। यही वजह है कि राज्य की महिलाओं ने मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बढ़ चढ़कर मतदान किया।

लोकसभा चुनाव 2019 जैसा माहौल

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, ''ऐतिहासिक मतदान और जनता के समर्थन ने अब सुनिश्चित कर दिया है कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, ''राजस्थान की जनता पीएम मोदी और बीजेपी के साथ चल पड़ी है। ऐसे में अब यहां डबल इंजन की सरकार बनने रही है।'' जोशी ने कहा, ''इस बार के विधानसभा चुनाव में साल 2019 के लोकसभा चुनाव जैसी स्थिति देखने को मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने अपनी आंखों से देखा कि लोग स्वयं अपने साधनों से चलकर मतदान केंद्र पर आए और भाजपा को वोट देकर अपने घरों को लौट गए। उसी तरह का माहौल इस बार के भी चुनाव में देखने को मिला।

'गहलोत से जनता नाराज, पिछले वादे नहीं निभाए'

जोशी ने कहा, ''मुख्यमंत्री गहलोत योजनाओं और पॉपुलैरिटी की बात करते हैं, लेकिन प्रदेश की आवाम उनसे नाराज थी, क्योंकि उनकी सरकार ने पिछलों वादों को नहीं निभाया। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया। उल्टे पेपर लीक प्रकरण और महिलाओं संग बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने इनकी साख पर बट्टा लगाने का काम किया। बीजेपी से सीएम के नाम पर उन्होंने कहा, ''इसका फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Congress
  • राजस्थान कांग्रेस
  • Rajasthan BJP
  • राजस्थान बीजेपी
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Result of Rajasthan Assembly Elections will come on December 3
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा