कांग्रेस, निर्दली विधायकों के समर्थन से स्पीकर बनेंगे बीजेपी के देवनानी

Pooja Kumari | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस, निर्दली विधायकों के समर्थन से स्पीकर बनेंगे बीजेपी के देवनानी
कांग्रेस, निर्दली विधायकों के समर्थन से स्पीकर बनेंगे बीजेपी के देवनानी

राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी आज निर्विरोध चुने जाएंगे। वासुदेव देवनानी को हालांकि बीजेपी ने मनोनीत किया है लेकिन कांग्रेस अन्य दलों और निर्दलीयों सभी ने देवनानी को समर्थन दिया है।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी आज निर्विरोध चुने जाएंगे। हालांकि बीजेपी ने वासुदेव देवनानी को मनोनीत किया है, लेकिन कांग्रेस अन्य दलों और निर्दलीयों सभी ने देवनानी को समर्थन दिया है और सब के समर्थन से देवनानी निर्विरोध इस पद पर निर्वाचित होंगे।

स्पीकर के लिए निर्विरोध निर्वाचन

राजस्थान में स्पीकर के पद पर चुनाव की परंपरा नहीं रही है और हमेशा ही निर्विरोध निर्वाचन होता आया है। यही परंपरा इस बार भी कायम रखी गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनोनीत किए गए स्पीकर वासुदेव देवनानी सभी दलों और निर्दलीयों के समर्थन से स्पीकर के पद पर आसीन होंगे। वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनकी तरफ से पांच सेट नामांकन पत्रों के दाखिल किए गए थे और इनमें कांग्रेस सहित सभी दलों और निर्दलीयों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए थे। देवनानी के पहले नामांकन में सीएम भजनलाल प्रस्तावक बनें हैं, जिसका सचिन पायलट ने अनुमोदन किया। दूसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्‍ताव का कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अनुमोदन किया।

सबके समर्थन से स्पीकर बनेंगे बीजेपी के देवनानी

तीसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्‍ताव का भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। चौथे नामांकन पत्र में डिप्टी सीएम दीया कुमारी के प्रस्‍ताव का निर्दलीय विधायक चन्‍द्रभान सिंह आक्या ने अनुमोदन किया। पांचवें नामांकन में आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल के प्रस्‍ताव का आरएलडी विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया है। इस प्रकार वासुदेव देवनानी को सभी सभी दलों का समर्थन प्राप्त हुआ है। आज दोपहर बाद उन्हें इस पद पर आसीन कराया जाएगा।

Tags:
  • Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani
  • Vasudev Devnani
  • वासुदेव देवनानी
  • Assembly Speaker Vasudev Devnani
  • BJP's Devnani will become the speaker
  • राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी
  • विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी
  • स्पीकर बनेंगे बीजेपी के देवनानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं