किसान कर्ज माफी के पोस्ट पर विवाद में फंसी बीजेपी; पोस्टर में लिखा था-19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते हुई नीलाम
The Sootr | Updated:
किसान कर्ज माफी के पोस्ट पर विवाद में फंसी बीजेपी; पोस्टर में लिखा था-19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते हुई नीलाम
राजस्थान में किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर एक किसान की फोटो सहित लगे पोस्ट को लेकर राजस्थान बीजेपी विवाद में फंस गई है
JAIPUR. राजस्थान में किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर एक किसान की फोटो सहित लगे पोस्ट को लेकर राजस्थान बीजेपी विवाद में फंस गई है। पोस्टर पर जिस किसान का फोटो है उसका कहना है कि नहीं तो उसने कोई कर्ज ले रखा है और ना उसकी जमीन नीलाम हुई है।
राजस्थान बीजेपी के 'नहीं सहेगा राजस्थान अभियान' के तहत एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते नीलाम हो गई है। इस पोस्टर में जैसलमेर जिले के पोकरण के एक किसान की फोटो का इस्तेमाल किया गया। अब इस किसान ने यह दावा किया है कि उसकी जानकारी के बिना तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है और वह आज भी 200 बीघा जमीन का मालिक है। किसान का परिवार राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की बात कर रहा है। जैसलमेर जिले के रामदेवरा की रिखियों की ढाणी निवासी सत्तर साल के किसान माधुराम जयपाल का कहना है कि पोस्टर पर लगी तस्वीर उसकी ही है लेकिन यह बीजेपी तक कैसे पहुंची वह नही जानता। उसने इतना जरूर बताया कि कुछ समय पहले दो युवक खराब फसलों की फोटो के नाम पर उसकी फोटो ले गए थे। किसान ने कहा कि गांव का एक युवक जयपुर गया था और उसने वहां ये पोस्टर देख कर इस बारे में उसे बताया।
किसान के बेटे जुगताराम का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके पिता की फोटो को छाप कर परिवार को बदनाम किया है, ऐसे में वह अब कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इस मामले मैं पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के मुताबिक प्रदेश स्तर पर इन पोस्टर को तैयार किया गया था। ऐसे में उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं इस बारे में पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष भागीरथ चौधरी का कहना है कि यदि कोई गलती हुई है तो उसे ठीक किया जाएगा।
किसानों की जमीन कर्ज के चलते नीलाम
बीजेपी ने गरीब परिवार को किया बदनाम
मार्कशीट-डिग्री के लिए नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर: MP के 35 लाख विद्यार्थियों को राहत, 2021 से 2025 तक का रिकॉर्ड अब डिजीलॉकर पर होगा अपलोड
By Arohi Raj
चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली के बाद गैंगस्टर के निशाने पर बिल्डर मनीष गोधा, लॉरेंस गैंग पर शक
By Sanjay Gupta
दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त
By Jageshwar Prasad
गहलोत की दूसरी बजट फाइल से भजनलाल सरकार पर वार, खेलो राजस्थान के 50 करोड़ के वादे पर उठाए सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
By Ashish Bhardwaj
अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना
By Jageshwar Prasad
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
By Jyoti Mahender Bhardwaj