BJP में पूर्व जिलाध्यक्ष का निष्कासन नहीं, क्या हत्या के दोषी को मिल रहा संरक्षण
Jageshwar prasad | Jul 23, 2026, 13:13 IST
हत्या के दोषी पूर्व जिलाध्यक्ष को भाजपा से निष्कासित क्यों नहीं किया? सवालों में पार्टी
राजस्थान के अलवर में हत्या के जुर्म में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा को 5 दिन पहले उम्रकैद की सजा हुई थी। आश्चर्य है कि भाजपा ने अभी तक इंद्रजीत के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर की एक कोर्ट ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा को हत्या का दोषी माना।
- कोर्ट ने चर्चित अमरजीत हत्याकांड में इंद्रजीत समेत नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
- सजा के पांच दिन बाद भी इंद्रजीत भाजपा में बरकार, अभी तक पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया।
- इंद्रजीत के भाजपा में बने रहने से पीड़ित परिवार भी व्यथित, कहा, उच्च स्तर पर करेंगे शिकायत।
- इस मामले में भाजपा के अलवर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की चुप्पी सवालों के घेरे में।
सजा मिलने के पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो इंद्रजीत सिंह को भाजपा से निष्कासित किया गया है और न ही हाल ही में मिली प्रशासनिक नियुक्ति से हटाया गया है।
10 साल बाद मिला न्याय, लेकिन सिस्टम की ढिलाई जारी
पुलिस जांच में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा की भूमिका मुख्य उकसाने वाले के रूप में सामने आई थी। अलवर की जिला अदालत ने 10 साल और 18 दिन लंबे चले ट्रायल के बाद इंद्रजीत सिंह समेत नौ आरोपियों को दोषी ठहराया। उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।
पीड़ित परिवार ने अदालत के इस फैसले को न्याय की जीत बताया। मृतक अवतार सिंह के बेटे अजयपाल ने कहा, हमें 10 साल और 18 दिन बाद अदालत से न्याय तो मिल गया, लेकिन हैरानी की बात है कि इतने संगीन अपराध में सजा पाने के बाद भी इंद्रजीत सिंह को भाजपा से बाहर नहीं निकाला गया है।
मृतक अवतार सिंह
भाजपा जिलाध्यक्ष की भूमिका पर उठे सवाल
मृतक अवतार सिंह के पुत्र अजयपाल का सीधा आरोप है कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हत्या के दोषियों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं।
जब इस विषय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने यह माना कि इंद्रजीत सिंह को अभी तक पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है।
हालांकि, जब उनसे इसके पीछे की वजह और भावी कार्रवाई पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
प्रशासनिक स्तर पर भी लापरवाही का आलम
हत्या के इस संवेदनशील मामले के ट्रायल के दौरान 15 दिन पहले ही इंद्रजीत सिंह को जिला जन अभाव अभियोग समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। अब अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद इस नियुक्ति पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सजा की घोषणा के बाद उन्हें समिति से हटाने के लिए उच्च स्तर पर पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक शासन या प्रशासन की ओर से निष्कासन का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
हत्या में उम्रकैद के बावजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं
पीड़ित परिवार लड़ेगा आगे की लड़ाई
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कानून द्वारा दोषी ठहराए गए किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने में भाजपा संगठन और स्थानीय प्रशासन आखिर क्यों हिचकिचा रहे हैं?
ये भी पढ़ें:-
बीच पंचायत चाकुओं से तीन लोगों की हत्या, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
बर्थडे पार्टी में लड़की को थप्पड़ मारने पर दोस्त की हत्या, जेल से फरार थे आरोपी
बहन को गलत बोलने से नाराज थे बच्चे, पार्टी के बहाने बुलाकर की दोस्त की हत्या
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava