राजस्थान में क्या बीजेपी फिर किसी सीडी कांड को मुद्दा बनाने जा रही है, केंद्रीय मंत्री उछाल रहे हैं सीडी कांड

The Sootr | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में क्या बीजेपी फिर किसी सीडी कांड को मुद्दा बनाने जा रही है, केंद्रीय मंत्री उछाल रहे हैं सीडी कांड
राजस्थान में क्या बीजेपी फिर किसी सीडी कांड को मुद्दा बनाने जा रही है, केंद्रीय मंत्री उछाल रहे हैं सीडी कांड

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवर्तन यात्रा के दौरान बाड़मेर में करीब 10 साल पुराने इस सीडी कांड को फिर से चर्चा में लाते नजर आए

JAIPUR. राजस्थान के चुनाव में विपक्षी दल बीजेपी एक कथित सीडी को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवर्तन यात्रा के दौरान बाड़मेर में करीब 10 साल पुराने इस सीडी कांड को फिर से चर्चा में लाते नजर आए। राजस्थान में बीजेपी चुनाव पूर्व की परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है। इसी के तहत बाड़मेर जिले में पहुंची परिवर्तन यात्रा की एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बाड़मेर के एक कथित सीडी कांड की चर्चा की और कहा कि विधायक की मैंने सीडी देखी तो नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बहुत सुनी है।

शेखावत ने सीडी कांड को बनाया निशाना

शेखावत ने कहा कि चुनाव से पहले कहा जा रहा है कि ईडी तो इसलिए आएगी कि यहां के विधायक ने जमीनों की बंदरबांट की है। अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया है। सीडी इसलिए आनी चाहिए कि इनका चाल चरित्र चेहरा सामने आना चाहिए। दरअसल, वर्ष 2012 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के दौरान यहां के विधायक मेवाराम जैन की एक कथित अश्लील सीडी का मामला चर्चा में आया था। हालांकि, यह सीडी ना तब सामने आई ना अभी तक इसका खुलासा हुआ है। यह सीडी सिर्फ चर्चाओं में बनी हुई है। इस सीडी की चर्चा सामने आने के बाद मेवाराम जैन ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि सीडी के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं।

अब फिर इस सीडी को चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है। अभी भी बाड़मेर में इस सीडी के बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हर चुनाव की तरह इस बार भी सीडी चुनावी चर्चा का हिस्सा बन जाएगी।

Tags:
  • BJP
  • बीजेपी
  • Gajendra Singh Shekhawat
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • BJP Parivartan Yatra
  • बीजेपी परिवर्तन यात्रा
  • CD scandal-Mevaram Jain
  • Rajasthan Congress-BJP
  • सीडी कांड-मेवाराम जैन
  • राजस्थान कांग्रेस-बीजेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज