राजस्थान में BSP का 18-20 सीटों पर जीत का दावा, प्रदेश अध्यक्ष भगवान बाबा बोले- पार्टी के विधायकों को मंत्री बनाने पर ही समर्थन

Jitendra Shrivastava | Dec 01, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में BSP का 18-20 सीटों पर जीत का दावा, प्रदेश अध्यक्ष भगवान बाबा बोले- पार्टी के विधायकों को मंत्री बनाने पर ही समर्थन
राजस्थान में BSP का 18-20 सीटों पर जीत का दावा, प्रदेश अध्यक्ष भगवान बाबा बोले- पार्टी के विधायकों को मंत्री बनाने पर ही समर्थन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने नतीजे आने से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बसपा मंत्री पद की शर्त पर ही समर्थन देगी।

RAJSTHAN. राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। इस बीच बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों से पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान में 18-20 सीटों पर बसपा की जीत रही है। साथ ही भगवान बाबा ने यह भी कहा कि बसपा मंत्री पद की शर्त पर ही समर्थन देगी।

इस बार बसपा शर्त को आधार पर ही समर्थन देगी

राजस्थान बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर 18-20 सीटों पर बसपा की जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार बसपा सशर्त आधार पर ही समर्थन देगी। किसी भी राजनीतिक दल को तभी समर्थन दिया जाएगा जब पार्टी के जीते हुए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

बसपा ने पिछली गलतियों से सबक लिया है

बसपा प्रदेश अध्यक्ष बाबा ने कहा कि पार्टी के कई विधायक जीतेंगे, कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को दो बार बिना शर्त समर्थन दे चुके हैं। लेकिन, दोनों बार कांग्रेस ने बीएसपी विधायक को हटाकर पार्टी में शामिल कर लिया था बसपा ने पिछली गलतियों से सबक लिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार बीएसपी विधायक मंत्री बनेंगे।

2018 में 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे

राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने शानदार प्रर्दशन करते हुए 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इस बीच बसपा के 6 विधायकों कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अबकि बार बसपा कितनी सीटों पर जीत कर आएगी यह तो 3 तारीख को पता चलेगा।

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • BSP claims victory on 18-20 seats
  • State President Bhagwan Baba supports only on making BSP MLAs ministers
  • BSP का 18-20 सीटों पर जीत का दावा
  • प्रदेश अध्यक्ष भगवान बाबा
  • बसपा विधायकों को मंत्री बनाने पर ही समर्थन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा