सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर केस दर्ज; सरकारी कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में हुआ था हंगामा
The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर केस दर्ज; सरकारी कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में हुआ था हंगामा
राजेंद्र गुढ़ा और उनके 15 समर्थकों पर मारपीट में गाली-गलौज करने के मामले में विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में केस दर्ज किया गया है
JAIPUR. सरकार से बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की कानूनी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब गुढ़ा और उनके 15 समर्थकों पर मारपीट में गाली-गलौज करने के मामले में उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में एक केस दर्ज किया गया है। दरअसल, उदयपुरवाटी में 29 सितंबर को सरकारी कॉलेज भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया था और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजेंद्र गुढ़ा के समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी।
पुलिस के अनुसार अशोक राठी पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल ने विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा और उनके समर्थक प्रताप सिंह नांगल, दशरथ सिंह नांगल, पिंटू स्वामी, गोविंद वाल्मिकी, राकेश मीणा पचलंगी, निजी सहायक कृष्ण और दीपेंद्र सिंह, टोनी पौंख, राजेंद्र मारवाल, रविंद्र ठेकेदार, साहिल गुढ़ा, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, दीपक स्वामी और अन्य के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि कॉलेज के उद्घाटन समारोह के दौरान नारेबाजी के समय राजेंद्र गुढ़ा के समर्थन में नारे लगा रहे युवकों ने अन्य लोगों के साथ मारपीट की।
शिकायतकर्ता अशोक ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी भी छीन कर ले जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने राज्य सरकार को मामला स्वीकृति के लिए भेजा था। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को मामला दर्ज हो गया। जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। इस मामले में राजेंद्र सिंह गुढ़ा का कहना है कि सरकारी कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में किसी के साथ मारपीट या जाति सूचक गालियां निकालने जैसा कुछ नहीं हुआ था। चुनावी साल है, पक्ष-विपक्ष चलता रहता है। मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जिसको यूज किया गया है, वह खुद ही बोल रहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
उद्घाटन समारोह में नारेबाजी

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari