चित्तौड़गढ़ दुर्ग के ऐतिहासिक जैन मंदिर से अष्टधातु मूर्तियां और 4 किलो चांदी चोरी, केबिन में सोता रहा चौकीदार

thesootr Desk | Apr 17, 2026, 14:18 IST
Share
Ashish Bhardwaj (21)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ दुर्ग के ऐतिहासिक मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की मूर्तियां, 4 किलो चांदी के जेवरात और नकदी चुराई। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के पास तैनात चौकीदार सोता रहा। पुलिस जांच में जुटी है।

News In Short

  • चित्तौड़गढ़ किलाके मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध।
  • चोरों ने मंदिर के पांच ताले तोड़कर मूर्तियां और चांदी के जेवरात चुराए।
  • चोरी के समय मंदिर के पास तैनात चौकीदार सोता हुआ पाया गया।
  • यह घटना मल्लिनाथ मंदिर से चौथी बार चोरी की वारदात है।
  • पुलिस ने घटना की जांच के लिए एमओबी टीम बुलाई और साक्ष्य जुटाने में जुट गई।

News In Detail

Chittorgarh: विश्व विरासत में शामिल चित्तौड़गढ़ दुर्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दुर्ग स्थित ऐतिहासिक मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर भगवान की कीमती अष्टधातु की प्रतिमाएं और चांदी के जेवरात चुरा लिए। वारदात के समय मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर पुरातत्व विभाग का चौकीदार तैनात था, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी।

5 ताले तोड़कर गर्भगृह में घुसे चोर

चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के मुख्य गेट पर लगे तीन तालों को तोड़ने के बाद चोरों ने अंदर के दो और ताले तोड़े। चोरों ने भगवान महावीर स्वामी और शांतिनाथ भगवान की 9 इंच की अष्टधातु की दो प्रतिमाएं चुरा लीं। करीब 4 किलो चांदी से निर्मित 9 छत्र, 2 सिंहासन, 2 प्लेट और 2 चंवर भी गायब हैं। चोरों ने मंदिर की बेदी से पांच पंचमेरू उठाए और दानपात्र (गल्ला) तोड़कर उसमें रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया।

30 कदम दूर सोता मिला सुरक्षाकर्मी

हैरानी की बात यह है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से कीर्ति स्तंभ के पास ही सुरक्षाकर्मियों की 24 घंटे की ड्यूटी रहती है। मंदिर से महज 30-40 कदम की दूरी पर केबिन बना हुआ है। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे जब समाज के लोग पूजा करने पहुंचे और ताले टूटे देख चौकीदार के पास गए, तो वह गहरी नींद में सोता हुआ मिला।

चौथी बार निशाना बना यह मंदिर

दिगंबर जैन समाज के महेंद्र टोंग्या ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तीन बार इस मंदिर को चोर निशाना बना चुके हैं। पिछली बार हुई चोरी के बाद भी काफी हंगामा हुआ था, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

साक्ष्य जुटाने में जुटी MOB टीम

सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह और कोतवाली थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी (MOB) की टीम को बुलाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। समाज के लोगों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:-

बड़ा जासूसी नेटवर्क ध्वस्त, पाकिस्तान भेजा जा रहा था सेना का लाइव फुटेज, छावनियों में लगाए थे सोलर कैमरे

खुद को सीएम का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पर कसा शिकंजा, भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर

भीम विधायक के बेटे रणजीत सिंह रावत पर महिला से यौन शोषण और प्रताड़ना के गंभीर आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

राजस्थान बोर्ड सिलेबस बदलाव 2026: कक्षा 9 से 12 तक की इतिहास और 'स्वर्णिम भारत' की 4 पुस्तकें हटाई गईं

Tags:
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • ASI
  • जैन मंदिर
  • चोरी की वारदात
  • चौकीदार
  • चित्तौड़गढ़ किला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती