अंतरराज्यीय अफीम तस्करी का भंडाफोड़, सीकर में पकड़े गए दो तस्कर

Jageshwar prasad | Sept 05, 2026, 20:25 IST
Share
सीआईडी (सीबी) और सीकर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई
सीआईडी (सीबी) और सीकर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

सीआईडी क्राइम ब्रांच (सीबी) ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ झालावाड़ और मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8 लाख रुपए है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीआईडी (सीबी) और सीकर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई।
  • 1.490 किलो अवैध अफीम के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹8 लाख है जब्त अफीम की कीमत।
  • सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बिछाया था पुलिस ने जाल।
  • झालावाड़ का सुरेश पुरी और एमपी का भैरूसिंह गिरफ्तार।
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच (सीबी) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को पकड़ा है।

जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 लाख रुपये है। आरोपी झालावाड़ और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर सीआईडी-सीबी, पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

महानिरीक्षक के.बी. वंदना और उपमहानिरीक्षक राशि डोगरा डूडी के मार्गदर्शन में सीआईडी-सीबी की टीम को जयपुर रेंज और सीकर क्षेत्र में आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था।

टीम के हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना थी कि झालावाड़ की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर लक्ष्मणगढ़ पहुंचने वाला है। टीम ने सूचना को विकसित किया और पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के समन्वय से कार्रवाई की योजना बनाई।

संयुक्त कार्रवाई और गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और सीकर डीएसटी टीम के सहयोग से घेराबंदी की गई। दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश पुरी (30) निवासी झालावाड़ और भैरूसिंह (28) निवासी पिपलिया सादिकपुर, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। जब्त अफीम की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में सीआईडी-सीबी के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा और हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। सहायक उपनिरीक्षक शंकर दयाल और कांस्टेबल नरेश कुमार की तकनीकी भूमिका भी अहम थी।

लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने भी सराहनीय योगदान दिया। सीकर डीएसटी टीम के उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया।

मामले में आगे की कार्रवाई

मामले में थाना लक्ष्मणगढ़ में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह अफीम कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। तस्करों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-

भारत-पाक सीमा पर फिर ड्रोन से हेरोइन, इस साल अब तक 45 किलो बरामद

सीमा पर ड्रोन तस्करी बढ़ी, डेढ़ साल में 175 करोड़ की हेरोइन जब्त, सुरक्षा चक्र को चुनौती

पाकिस्तान से 50 करोड़ की हेरोइन की तस्करी, 5 गिरफ्तार

भिवाड़ी में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का माल जब्त

Tags:
  • राजस्थान पुलिस
  • तस्कर
  • अवैध मादक पदार्थ
  • सीकर पुलिस
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर