CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर विधानसभा में हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Mukesh Sharma | Aug 21, 2026, 15:46 IST
राजस्थान विधान सभा
जयपुर के सांगानेर में स्कूल निरीक्षण के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- विपक्ष का हमला,हमलावर ग्रामीण नहीं BJP कार्यकर्ता, डोटासरा-जूली का गंभीर आरोप।
- सरकार का पलटवार, सीजेपी का मुखौटा पहनकर अराजकता फैला रही कांग्रेस।
- सदन में भारी हंगामा,विरोध के बीच 66 मिनट चली कार्यवाही, पेश हुआ यूसीसी बिल।
- कांग्रेस का बायकॉट,स्पीकर बोले नियम तोड़कर ग्रुप में आने की अनुमति नहीं।
तीसरी बार कार्यवाही स्थगित होने पर हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक बायकॉट करके चले गए। तीसरी बार 43 मिनट सदन चला। विधानसभा में अनुपूरक अनुदान की मांगें और विनियोग संख्या-तीन बिल पारित करवाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
यूं चला विधानसभा का घटनाक्रम
राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा
आज स्कूलों में गए हैं तो उन्हें पीटा जा रहा है। सरकार इस पर चुप क्यों है? आज तक विधानसभा में आने वाले विधायकों को गेट पर नहीं रोका गया। बीजेपी जब विपक्ष में थी तब भी इसी गेट से विधायक प्रदर्शन करते हुए आते थे लेकिन कल हमें क्यों रोका गया इसकी जांच होनी चाहिए।
जूली ने कहा कि कल हमें अंदर आने नहीं दिया गया और पीछे से अनर्गल बातें की गईं कि हम आना नहीं चाहते थे। हम जनता के मुद्दे उठाना चाहते हैं। जनता के मुद्दों पर बात करना चाहते हैं। बदहाल शिक्षा, कानून व्यवस्था पर सीएम को जवाब देना चाहिए।
मंत्री बोले, सदन में गुंडागर्दी करना चाहते हैं
विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी
हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही दूसरी बार कार्यवाही स्थगित
जूली ने उठाया सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला
हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री विधानसभा में रखा यूसीसी बिल
कांग्रेस विधायकों का सदन की कार्यवाही से बायकॉट
संसदीय कार्य मंत्री बोले नेता प्रतिपक्ष को क्रेडिट नहीं मिले इसलिए जानबूझकर हंगामा किया
कांग्रेस के बायकॉट के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान है। खींचतान इस कदर हावी है कि क्रेडिट नेता प्रतिपक्ष को क्रेडिट नहीं मिल जाए। इसलिए जानबूझकर हंगामा किया गया। कल भी इन्होंने गलत धरना दिया गया। मीडिया के सामने गलत बयानी की गई। इन्होंने विधानसभा से भागने का काम किया है। सदन में प्रश्नकाल से लेकर किसी मुद्दे पर नहीं बोले। राजस्थान की जनता सब देख रही है।
ग्रुप में विधानसभा के गेट से आने की अनुमति न पहले थी न आगे होगी
विधायकों के लिए गेट कल भी खुला था लेकिन कल ग्रुप में विधायक आए तो बाहर के दो लोग आ गए थे। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पहचानकर बाहर निकाला। मार्शल ने मुझे जानकारी दी कि विधानसभा के गेट पर कल दो तीन लोग चढ़े। यह नियमों के हिसाब से अवांछनीय है, भविष्य में इस तरह की बातें नहीं हो, यह अपील करता हूं।
ये खबर भी पढे़:-
एक ही खेत पर 4 बार फसल बीमा क्लेम, 31 लाख की धोखाधड़ी, मंत्री बोले- FIR होगी
जिस शक्ल का उड़ाते थे मजाक, वही बना स्टार, चूरू के मोती ने पाई देशभर में पहचान
CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj