ज्यूडिशियरी पर दिए बयान पर CM अशोक गहलोत ने माफी मांग कर खत्म किया विवाद, हाई कोर्ट 7 नवंबर को करेगी अगली सुनवाई

Pratibha Rana | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
ज्यूडिशियरी पर दिए बयान पर CM अशोक गहलोत ने माफी मांग कर खत्म किया विवाद, हाई कोर्ट 7 नवंबर को करेगी अगली सुनवाई
ज्यूडिशियरी पर दिए बयान पर CM अशोक गहलोत ने माफी मांग कर खत्म किया विवाद, हाई कोर्ट 7 नवंबर को करेगी अगली सुनवाई

न्यायपालिका को लेकर पिछले दिनों दिए गए बयान के बाद विवादों के घेरे में आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट में दिए अपने जवाब में माफी मांग ली है

JAIPUR. न्यायपालिका को लेकर पिछले दिनों दिए गए बयान के बाद विवादों के घेरे में आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट में दिए अपने जवाब में माफी मांग ली है। हाई कोर्ट में आज (3 अक्टूबर) को सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश किए गए जवाब में कहां गया है कि पूर्व न्यायाधीशों ने भी कई बार न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर बयान दिए हैं। मेरे स्टेटमेंट में भी मैंने उनको कोट करते हुए ही अपनी बात कही थी। फिर भी अगर मेरे बयान से न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

ये खबर भी पढ़ें...

जनता से राय लेकर तैयार किया जाएगा बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी ने तैयार कराए आकांक्षा रथ, कल जेपी नड्डा करेंगे उन्हें रवाना

ज्यूडिशियरी पर दिए बयान को लेकर गहलोत ने मांगी माफी

हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एजी मसीह की खंडपीठ ने सीएम अशोक गहलोत के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए 7 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई तय की है। कोर्ट में सीएम गहलोत के जवाब के साथ पूर्व न्यायाधीशों के द्वारा दिए गए बयानों के दस्तावेज भी पेश किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वहीं जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर। हालात गंभीर हैं। देशवासियों को सोचना चाहिए।

गहलोत के बयान के बाद मच गया था हंगामा

गहलोत के इस बयान के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी। भारतीय जनता पार्टी के विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तंवर ने इसे लेकर मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिख डाली थी। वहीं वकीलों का विरोध प्रदर्शन भी सामने आया था। वहीं पूर्व न्यायिक अधिकारी शिवचरण गुप्ता सहित कई वकीलों ने गहलोत के खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आज जो जवाब पेश किया गया है वह शिवचरण गुप्ता की ओर से दायर याचिका पर ही है। इस याचिका पर ही हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर गहलोत से जवाब मांगा था।

ये खबर भी पढ़ें...

रंधावा का BJP पर तंज- जिनके पास सामान नहीं होता वह इधर-उधर से उठाते हैं; आचार संहिता लगने के बाद होगी कांग्रेस के टिकटों की घोषणा

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • राजस्थान ​हाई कोर्ट
  • Chief Minister Ashok Gehlot
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • Gehlot apologized
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • गहलोत ने मांगी माफी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा