सीएम भजनलाल शर्मा ने बहनों को दिया राखी गिफ्ट, खाते में डाले 14.65 करोड़

Saurabh Mishra | Aug 16, 2026, 19:09 IST
Share
सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान किया
सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिन बहनों को 1100 रुपए का गिफ्ट दिया। आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की भी घोषणा की गई।

    समझें क्या है पूरा मामला

    • सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान किया।
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिन बहनों को 1100 रुपए मिले।
    • बहनों के खातों में कुल 14.65 करोड़ रुपए डीबीटी से भेजे गए।
    • आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 फीसदी का इजाफा हुआ।
    • यह घोषणा जयपुर में सक्षम नारी-स्वस्थ बचपन कार्यक्रम में की।
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहनों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन बहनों को प्रति खाते 1100 रुपए भेजे गए। यह राशि कुल 14.65 करोड़ रुपए रही और सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए खातों में गई।

    इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 फीसदी के इजाफे का ऐलान किया। यह कार्यक्रम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। यहां सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

    मुख्यमंत्री भजनलाल का बहनों को राखी गिफ्ट

    सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तीकरण को प्रगति के लिए जरूरी मानते हैं। इसी सोच के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में बेटियों और महिलाओं को फायदा मिला।

    इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव पूनम मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिन बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भी बांधा।

    मातृ वंदना योजना की राशि भी बढ़ी

    भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपए कर दी गई। दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए यह राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए की गई है। मां वाउचर योजना के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी सुविधा दी जा रही। इससे अब तक 4.82 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत दूसरे बच्चे के जन्म पर करीब 6 लाख 48 हजार लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पोषण के क्षेत्र में राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    11 लाख बेटियों को साइकिल दी गई

    सीएम ने बताया कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिकाओं को 7 किस्तों में डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। अब तक पहली किस्त से 9 लाख से ज्यादा बालिकाओं को फायदा मिला है। दूसरी किस्त से 7 लाख 73 हजार और तीसरी किस्त से 95 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। प्रदेश में 11 लाख मेधावी बालिकाओं को साइकिल और 46 हजार को स्कूटी दी गई है।

    20 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

    सीएम ने बताया कि राजीविका के जरिए 25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से करीब 20 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में ऋण सीमा 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके तहत 3 हजार 559 ऋण आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जिनकी कुल राशि 360 करोड़ रुपए है।

    मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत 2 लाख से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता की ट्रेनिंग दी गई है।

    FAQ

    1. सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले बहनों के लिए क्या ऐलान किया?
      उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिन बहनों को 1100 रुपए का गिफ्ट दिया। कुल 14.65 करोड़ रुपए डीबीटी से भेजे गए।
    2. मातृ वंदना योजना की राशि कितनी बढ़ाई गई?
      यह राशि 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 6500 रुपए की गई। दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए यह राशि 10 हजार रुपए कर दी गई है।
    3. कितनी महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं?
      राजीविका के जरिए 25 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से करीब 20 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
    यह खबरें भी पढ़ें...

    CM भजनलाल की बड़ी कार्रवाई, कॉलेज प्राचार्य बर्खास्त, 10 अफसरों की पेंशन रोकी

    बैनर पर सीएम भजनलाल शर्मा की फोटो, नाम छपा मनोहर लाल खट्टर का

    राजस्थान में बनेगा ‘हवाई टैक्सी’ जैसा ड्रोन, 200 किलो तक उठा सकेगा वजन

    पंचायत-निकाय चुनाव: राजस्थान सरकार पहुंची हाईकोर्ट, दिसंबर तक चुनाव टालने की दलील

    Tags:
    • राजस्थान
    • राजस्थान सरकार
    • भजनलाल शर्मा
    • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    • रक्षाबंधन
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

    By VINAY VERMA

    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब