राजस्थान में बनेगा ‘हवाई टैक्सी’ जैसा ड्रोन, 200 किलो तक उठा सकेगा वजन
Saurabh Mishra | Aug 16, 2026, 12:25 IST
राजस्थान में जल्द उड़ेगी एयर टैक्सी, जोधपुर में बनेगी हाईटेक ड्रोन लैब
राजस्थान के जोधपुर में देश का पहला पैसेंजर ड्रोन तैयार होगा। यहां एक अत्याधुनिक AI ड्रोन लैब और मैन्युफैक्चरिंग हब भी बनेगा। छात्रों को ड्रोन बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में जल्द पैसेंजर ड्रोन तैयार होंगे।
- जोधपुर में इसके लिए हाईटेक लैब बनेगी।
- यहां ड्रोन डिजाइन और टेस्टिंग दोनों होंगे।
- एंटी-ड्रोन तकनीक पर भी काम चल रहा है।
- छात्रों को भी ड्रोन बनाने की ट्रेनिंग भी मिलेगी।
'ऋगवामिनिकी' नाम की कंपनी पिछले 18 महीने से एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजीपर काम कर रही। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक है, जो भारत में ही विकसित की जा रही।
जोधपुर में तैयार होगा पैसेंजर ड्रोन
जोधपुर बनेगा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब
जोधपुर में एक विशाल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए नागौर रोड पर नेतड़ा के पास और पाली रोड पर जमीन देखी गई है। यहां पूरी तरह स्वदेशी ड्रोन तैयार किए जाएंगे।
ड्रोन के पार्ट्स के लिए छोटी-छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भी लगाई जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। इन यूनिट्स में काम करने वालों को पहले खास ट्रेनिंग दी जाएगी।
राजस्थान में जल्द उड़ेगी एयर टैक्सी, जोधपुर में बनेगी हाईटेक ड्रोन लैब
200 किलो तक वजन उठाएगा पैसेंजर ड्रोन
सितंबर या अक्टूबर से टीम पैसेंजर ड्रोन पर काम शुरू करेगी। इसकी क्षमता 150 से 200 किलोग्राम तक होगी, यानी यह ड्रोन इंसानों को हवा में लेकर उड़ सकेगी, बिल्कुल एयर टैक्सी की तरह। डिजाइन पहले ही तैयार हो चुकी है। अगले दो महीनों में जमीनी काम शुरू होगा। करीब 6 महीने में यह ड्रोन बनकर तैयार हो जाएगा।
बादलों में छिपने वाले ड्रोन पर भी चल रहा काम
अभी सामान्य ड्रोन की रेंज सिर्फ 5 किलोमीटर तक होती है, लेकिन टीम अब 500 किलोमीटर रेंज और 1500 मीटर ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन पर काम कर रही है।
जोधपुर में तैयार हो रही देश की पहली एआई ड्रोन लैबोरेट्री
इस टूल को ड्रोन कैलकुलेटर कहा जाता। यूजर वेबसाइट पर जाकर ड्रोन का प्रकार, मोटर और प्रोपेलर जैसे विकल्प चुन सकता है। जानकारी भरते ही एआई टूल तुरंत बता देगा कि ड्रोन में कौन-कौन से पार्ट्स लगेंगे और यह उड़ पाएगा या नहीं।
इसी वेबसाइट पर दुनिया भर के 1000 से ज्यादा ड्रोन्स का लाइव डेटा भी मौजूद है। यहां कोई भी यूजर मुफ्त में इनकी डिजाइन और तकनीक की जानकारी ले सकता है।
छात्रों और शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग
FAQ
- राजस्थान में पैसेंजर ड्रोन कहां बनेगा?
यह जोधपुर में तैयार होगा, जहां एक हाईटैक लैब और मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार हो रहा है। करीब 6 महीने में यह ड्रोन बनकर तैयार होगा। - पैसेंजर ड्रोन तैयार करने का प्रोजेक्ट कब शुरू हुआ था?
इसकी शुरुआत फरवरी 2026 में राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान राज्य सरकार के साथ हुए एमओयू से हुई। पैसेंजर ड्रोन पर काम सितंबर-अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। - छात्रों को कैसे ड्रोन बनाने की ट्रेनिंग मिलेगी?
राजस्थान के स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ड्रोन बनाने और फ्लाइंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए एक एआई-बेस्ड मॉड्यूल भी तैयार किया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava