मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 5 शहरों में व्यस्त कार्यक्रम, तीन संभागों में रोड शो
Jageshwar prasad | Sept 06, 2026, 08:21 IST
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 5 शहरों में व्यस्त कार्यक्रम, अजमेर-बीकानेर-जोधपुर रोड शो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में व्यस्त कार्यक्रम है। वे सुबह 10.05 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर तीनों शहरों में रोड शो और संगठनात्मक बैठकें करेंगे। देर रात 9 बजे वे जयपुर वापस लौटेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 सितंबर, 2026 (रविवार) को प्रदेश के तीन बड़े जिलों- अजमेर, बीकानेर और जोधपुर का सघन दौरा करेंगे। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एक ही दिन में तीन बड़े शहरों में रोड शो करेंगे और आगामी सांगठनिक व राजनीतिक रणनीतियों को लेकर मैराथन बैठकें लेंगे।
![CM भजनलाल का 5 शहरों का दौरा, 3 रोड शो और संगठनात्मक बैठकें]()
मुख्यमंत्री के इस एक दिवसीय दौरे को आगामी स्थानीय चुनावों और सांगठनिक मजबूती के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। तीनों संभागों में आयोजित रोड शो के जरिए जहां पार्टी अपनी जनपकड़ का प्रदर्शन करेगी, वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठकें जमीनी फीडबैक और आगामी रणनीतियों पर केंद्रित रहेंगी।
भजनलाल शर्मा आज शाम करेंगे नितिन नबीन से मुलाकात, दिन में रहेंगे राजकीय कामकाज में व्यस्त
मन की बात का 137वां एपिसोड सुनेंगे मुख्यमंत्री, सीएम निवास रहेगा लाइव
सीएम भजनलाल शर्मा आज मनाएंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम, आमजन से करेंगे मुलाकात
जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम, पूंछरी का लौठा से इस्कॉन तक
अजमेर कार्यक्रम (सुबह 10:25 से दोपहर 01:30 बजे)
- 10:05 AM: जयपुर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा प्रस्थान।
- 10:25 AM: किशनगढ़ एयरपोर्ट (अजमेर) आगमन और प्रस्थान।
- 11:00 AM - 12:00 PM: रोड शो (प्लाजा सिनेमा, पड़ाव से)।
- 12:00 PM - 01:00 PM: संगठनात्मक बैठक (स्थान: भागचंद की कोठी, मेवाड़ा स्टेट, अजमेर)।
- 01:30 PM: किशनगढ़ एयरपोर्ट से बीकानेर के लिए रवानगी।
बीकानेर कार्यक्रम (दोपहर 02:15 से शाम 05:00 बजे)
- 02:15 PM: नाल एयरपोर्ट (बीकानेर) आगमन।
- 02:40 PM - 03:40 PM: रोड शो (गोकुल चौक से पुष्करणा स्टेडियम के पास तक)।
- 03:40 PM - 04:40 PM: संगठनात्मक बैठक (स्थान: लालगढ़ पैलेस, बीकानेर)।
- 05:05 PM: नाल एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए प्रस्थान।
जोधपुर कार्यक्रम (शाम 05:40 से रात्रि 08:15 बजे)
- 05:40 PM: जोधपुर एयरपोर्ट आगमन।
- 06:00 PM - 07:00 PM: रोड शो (जालोरी गेट से)।
- 07:00 PM - 08:00 PM: संगठनात्मक बैठक (स्थान: लघु उद्योग भारती भवन, न्यू पावर हाउस रोड, जोधपुर)।
- 08:15 PM: जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवानगी।
- 09:00 PM: जयपुर एयरपोर्ट वापसी।
CM भजनलाल का 5 शहरों का दौरा, 3 रोड शो और संगठनात्मक बैठकें
संगठन को मजबूती देने की कवायद
ये भी पढ़ें:-
मन की बात का 137वां एपिसोड सुनेंगे मुख्यमंत्री, सीएम निवास रहेगा लाइव
सीएम भजनलाल शर्मा आज मनाएंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम, आमजन से करेंगे मुलाकात
जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम, पूंछरी का लौठा से इस्कॉन तक
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad