राजस्थान में नामांकन के आखिरी दिन सीएम गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन, बोले- रिपीट होगी सरकार
Chandresh Sharma | Nov 06, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में नामांकन के आखिरी दिन सीएम गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन, बोले- रिपीट होगी सरकार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज आखिरी तारीख है, दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरने की मियाद रखी गई थी। सीएम अशोक गहलोत आज जोधपुर के सरदारपुरा से नामांकन भरने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।
JODHPUR. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज आखिरी तारीख है, दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरने की मियाद रखी गई थी। सीएम अशोक गहलोत आज जोधपुर के सरदारपुरा से नामांकन भरने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव भी मौजूद रहे। गहलोत ने नामांकन के लिए किसी तरह की कोई रैली नहीं निकाली, हां नामांकन के बाद जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में वे जनसभा में जरूर शामिल हुए।
नामांकन से पहले लिया बहन से आशीर्वाद
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने जाने से पहले सीएम गहलोत अपनी बहन विमला देवी से आशीर्वाद लेने भी गए। जिसके बाद उन्होंने अपना फॉर्म दाखिल किया है। बता दें कि नामांकन भरने के पश्चात सीएम अशोक गहलोत जोधपुर में एक जनसभा में शामिल होंगे, जहां कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जनता को संबोधित करेंगे। इस सभा का आयोजन जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में किया गया है।
रिपीट होगी सरकार
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा- हमारी योजनाओं की सब तरह चर्चा हो रही है। राजस्थान की सब जगह चर्चा हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। पहली बार मैं मुख्यमंत्री था तब राजस्थान में केवल छह यूनिवर्सिटी थीं, अब 100 हो गई हैं। 76 साल में 250 कॉलेज खुले, हमने 29 खोले। हमने गांवों सहित हर क्षेत्र में नवाचार किया है। शहरों, गांवों, ढाणियों में भी माहौल है कि इस बार सरकार रिपीट होने जा रही है। केरल में 76 साल से हर बार सरकार बदल रही थी। इस बार कोरोना के मैनेजमेंट से सरकार रिपीट हुई। वहां जनता ने कोरोना के मैनेजमेंट को लेकर सरकार रिपीट कर दी तो कोरोना में हमारा मैनेजमेंट भी शानदार था।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari