कोटा में सीएम गहलोत बोले- मोदी-शाह धर्म के नाम पर भड़का रहे, मेरा चैलेंज सरकार के काम पर बात करके बताएं

Chandresh Sharma | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
कोटा में सीएम गहलोत बोले- मोदी-शाह धर्म के नाम पर भड़का रहे, मेरा चैलेंज सरकार के काम पर बात करके बताएं
कोटा में सीएम गहलोत बोले- मोदी-शाह धर्म के नाम पर भड़का रहे, मेरा चैलेंज सरकार के काम पर बात करके बताएं

राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान धीरे-धीरे शबाब पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के लगातार दौरों के बीच अब सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ चैलेंज फेंका है।

KOTA. राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान धीरे-धीरे शबाब पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के लगातार दौरों के बीच अब सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ चैलेंज फेंका है। गहलोत ने कोटा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे, अमित शाह भी आएंगे और लोगों को भड़काने वाले काम करेंगे। हम उनको चुनौती देते हैं कि आप जिस राज्य में जा रहे हैं उस राज्य का 5 साल में प्रदर्शन क्या रहा, जो उन्होंने फैसले किए हैं उसपर बात कीजिए। हम विकास के नाम पर वोट मांगने की बात कर रहे हैं। वे(भाजपा) धर्म के नाम पर अपना पुराना एजेंडा राजस्थान पर थोपना चाहते हैं।

कन्हैया की हत्या का मामला लगातार उछाला गया

दरअसल बीते दिनों राजस्थान में हुए दौरों में जनसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या का मामला उठा चुके हैं। बीजेपी के अन्य नेता भी हिंदू मुसलमान का एंगल देने से नहीं चूके हैं। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत की ओर से यह चुनौती बीजेपी नेताओं की तरफ उछाली गई है।

क्या चुनौती स्वीकार करेगी बीजेपी

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी सीएम अशोक गहलोत की इस चुनौती पर कहती है कि शरतमंजूर है या नहीं। वैसे देखा जाए तो बीजेपी के पास पेपरलीक कांड से लेकर कई मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेर सकती है। लेकिन अंदरखाने के सूत्र यही कहते हैं कि बीजेपी हमेशा से चाहती है कि हर चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों और ध्रुवीकरण पर हो। इसलिए हो सकता है कि सीएम अशोक गहलोत की इस चुनौती को पीएम मोदी और अमित शाह समेत अन्य बीजेपी नेता आंशिक तौर पर स्वीकार कर भी लें लेकिन भाषणों में ऐन केन प्रकारेन हिंदू-मुसलमान वाला पुट लेकर आया ही जाएगा।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Gehlot's challenge to Modi-Shah
  • talk on government's work
  • BJP leaders instigating in the name of religion
  • गहलोत का मोदी-शाह को चैलेंज
  • सरकार के काम पर बात करें
  • धर्म के नाम पर भड़का रहे बीजेपी नेता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा