राहुल के बयान पर बोले सीएम गहलोत- गांधी ने हमें चुनौती दी है हम उसे स्वीकार करते हैं

The Sootr | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
राहुल के बयान पर बोले सीएम गहलोत- गांधी ने हमें चुनौती दी है हम उसे स्वीकार करते हैं
राहुल के बयान पर बोले सीएम गहलोत- गांधी ने हमें चुनौती दी है हम उसे स्वीकार करते हैं

राहुल गांधी के राजस्थान के चुनावी मुकाबले टक्कर को होने संबंधी बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल का बयान हमारे लिए चुनौती है और हम इसे स्वीकार करते हैं

मनीष गोधा,JAIPUR. राहुल गांधी के राजस्थान के चुनावी मुकाबले टक्कर को होने संबंधी बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल का बयान हमारे लिए चुनौती है और हम इसे स्वीकार करते हैं। हम यह साबित करेंगे कि हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कम नहीं हैं।

राहुल बोले- राजस्थान में कड़ी टक्कर है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल एक कार्यक्रम में कहा था कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम आसानी से जीत रहे हैं, वहीं राजस्थान में कड़ी टक्कर है, लेकिन हम जीत जाएंगे। राहुल गांधी का यह बयान शनिवार को जयपुर में हुई उनकी सभा के अगले ही दिन आया है और इस बयान ने यहां के कांग्रेस नेताओं और सीएम अशोक गहलोत के लिए अजीब स्थिति पैदा कर दी है। यहां के नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि इस बार सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है और जनता सरकार रिपीट करने का मन बना चुकी है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने तो 156 सीटों पर जीत का दावा किया हुआ है।

राहुल का बयान एक चुनौती- सीएम गहलोत

अब राहुल गांधी के इस बयान के बारे में जब सोमवार को मीडिया ने सीएम गहलोत से प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के बयान को एक चुनौती के रूप में ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यहां टक्कर है, लेकिन हम जीत रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उनकी भावना यही है कि यहां के कार्यकर्ताओं को जीत कर दिखाना है। हम सब एकजुट हैं और हम उनकी बात को चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं और यह दिखाएंगे कि हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को जयपुर में कार्यकर्तााओं की सफल सभा हुई है और कार्यकर्ताओ के बीच मेहनत से काम करने का मैसेज गया है इसलिए राहुल गांधी का यह बयान हमारे लिए चुनौती है।

Tags:
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • CM Gehlot said on Rahul's statement
  • Rahul said that there is a tough competition in Rajasthan
  • CM Gehlot said that Rahul's statement is a challenge
  • राहुल के बयान पर बोले सीएम गहलोत
  • राहुल बोले राजस्थान में कड़ी टक्कर है
  • सीएम गहलोत बोले राहुल का बयान एक चुनौती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा