कोटा में चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे सीएम गहलोत, कैबिनेट मीटिंग भी लेंगे, 2 दिन के प्रवास पर रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Chandresh Sharma | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
कोटा में चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे सीएम गहलोत, कैबिनेट मीटिंग भी लेंगे, 2 दिन के प्रवास पर रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कोटा में चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे सीएम गहलोत, कैबिनेट मीटिंग भी लेंगे, 2 दिन के प्रवास पर रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कोटा में 12 और 13 दिसंबर को सिटी पार्क और चंबल रिवर फ्रंट की सौगात जनता को मिलने जा रही है। उद्घाटन समारोह में सीएम अशोक गहलोत इसे लोकार्पित करेंगे।

KOTA. कोटा में 12 और 13 दिसंबर को सिटी पार्क और चंबल रिवर फ्रंट की सौगात जनता को मिलने जा रही है। उद्घाटन समारोह में सीएम अशोक गहलोत इसे लोकार्पित करेंगे। वहीं वे यहीं अपनी कैबिनेट की बैठक भी करेंगे। इस दौरान सीएम 2 दिन तक यहां रुकेंगे। पूरी की पूरी सरकार की आमद पर स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पुलिस के 2500 जवानों को सुरक्षा में मुस्तैद रखा जाएगा। रिवर फ्रंट पर अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे

कोटा के एसपी शरद चौधरी ने बताया कि रिवर फ्रंट के उद्घाटन समारोह में सीएम अशोक गहलोत समेत उनका पूरा मंत्रीमंडल शामिल होने जा रहा है। उनके ठहरने के लिए वीआईपी गेस्ट हाउस में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 13 सितंबर को सिटी पार्क में ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 2500 जवानों को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

राजस्थान में क्या बीजेपी फिर किसी सीडी कांड को मुद्दा बनाने जा रही है, केंद्रीय मंत्री उछाल रहे हैं सीडी कांड

बिना पास एंट्री नहीं मिलेगी

एसपी ने बताया है कि इस वृहद आयोजन की सुरक्षा के लिए कोटा रेंज के साथ-साथ उदयपुर और अजमेर रेंज से आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बिना पास किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत समेत उनकी पूरी कैबिनेट और आमंत्रित सदस्य चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क का अवलोकन करेंगे। इसके बाद कैबिनेट मीटिंग का भी आयोजन होना है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज़
  • Chambal River Front inaugurated
  • CM Gehlot will hold cabinet meeting
  • tight security arrangements
  • चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण
  • सीएम गहलोत लेंगे कैबिनेट मीटिंग
  • कड़े सुरक्षा इंतजाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा