जयपुर में कांग्रेस बैठक में चले लात-घूसे, भारत माता के नारे लगाने पर कांग्रेस पर्यवेक्षक ने जताई आपत्ति

The Sootr CG | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

राजस्थान जयपुर में विधानसभा चुनाव के टिकट दावेदारों और कांग्रेस नेताओ की वन-टू-वन बैठक में कांग्रेस आपस में ही भिड़ गई जिस दौरान मारपीट भी हुई

JAIPUR. राजस्थान के जयपुर में विधानसभा चुनाव के टिकट दावेदारों और कांग्रेस नेताओ की वन-टू-वन बैठक में कांग्रेस आपस में ही भिड़ गई। जिस दौरान मारपीट भी हुई। इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा और जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। आदर्श नगर थाने में आदर्श नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा सहित चार समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या है विवाद का कारण ?

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के आदर्श नगर ब्लॉक और रामगंज ब्लॉक के नेताओं-कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक रखी गई थी। जिसमें कांग्रेस पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा और जिलाध्यक्ष आरआर पहुंचे थे। जिस दौरान आदर्श नगर सीट से टिकट की दावेदारी जता रहे कांग्रेस नेता अफजल ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता रहे गुलाम मुस्तफा को आदर्श नगर का ब्लॉक अध्यक्ष बना​ दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और अफजल से बहस छिड़ गई, और मारपीट तक बात पहुंच गई, जिससे कुछ कार्यकर्ता घायल भी हो गए। हालांकि, पर्यपेक्षक के समझाने के बाद विवाद शांत हुआ।

भारत माता के नारे लगाए जाने पर आपत्ति

दोनों गुटों के बीच जब बहस चल रही थी तभी किसी ने भारत माता की जय के नारे लगा दिए, जिससे पर्यवेक्षक आराधना नाराज हो गईं। आराधना ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यहां सिर्फ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कोई और नारा लगाना अनुशासन से हीन माना जाएगा।

Tags:
  • Congress clashed with each other in Jaipur
  • observer Aradhana Mishra
  • ticket contender for assembly elections
  • fight in Congress
  • जयपुर में कांग्रेस आपस में भिड़ी
  • पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा
  • विधानसभा चुनाव के टिकट दावेदार
  • कांग्रेस में मारपीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा