श्रीकरणपुर चुनाव: कांग्रेस ने खेला सहानुभूति कार्ड, गुरमीत सिंह के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को बनाया प्रत्याशी

Pooja Kumari | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
श्रीकरणपुर चुनाव:  कांग्रेस ने खेला सहानुभूति कार्ड, गुरमीत सिंह के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को बनाया प्रत्याशी
श्रीकरणपुर चुनाव: कांग्रेस ने खेला सहानुभूति कार्ड, गुरमीत सिंह के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को बनाया प्रत्याशी

श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। पार्टी ने अपने पूर्व प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को ही टिकट दिया है।

JAIPUR. श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। कांग्रेस ने यहां से दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया है। रुपिंदर ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर होने चुनाव के लिए 5 जनवरी 2024 को मतदान होगा।

बता दें कि, गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने श्रीकरणपुर सीट से गुरमीत सिंह कुन्नर को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव से पहले ही गुरमीत सिंह कुन्नर को ब्रेन अटैक आ गया था। उन्हें पहले जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल और फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद 15 नवंबर को उनका निधन हो गया।

पिता के निधन के बाद बेटे को मिला टिकट

बता दें कि गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था। कांग्रेस को भी अपने नए उम्मीदवार की घोषणा करनी थी। अब पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवार की घोषणा करते हुए गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर बीजेपी से सुरेंद्र पाल सिंह उम्मीदवार हैं।जानकारी के मुताबिक अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन

कांग्रेस के नाम घोषणा के बाद ही रूपिंदर सिंह कुन्नर ने नामांकन दाखिल कर दिया। कुन्नर ने घोषणा होने के साथ ही अपना नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है। उन्होंने पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य शंकर पन्नू पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा सहित कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी में नॉमिनेशन दाखिल किया। वर्तमान में वे पीसीसी मेंबर है। उन्हें प्रत्याशी बनाने के संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दिया है।

5 जनवरी को होगा मतदान

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव स्थगित होने के बाद यहां केवल 199 सीटों पर ही चुनाव करवाए गए थे और अब यहां 5 जनवरी को मतदान होना है, जिसका शेड्यूल करीब 9 दिन पहले जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी को काउंटिंग होगी। 19 दिसंबर तक नामांकन होंगे। 20 दिसंबर को नामांकनों की जांच होगी। 22 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ऐसे में जिले में आचार संहिता भी लगा दी गई है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं। 6 दिसंबर तक 2,40,826 मतदाता है। इनमें 1 लाख 25 हजार 850 पुरुष व 1 लाख 14 हजार 966 महिलाएं, 180 सर्विस वोटर और 10 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाताएं शामिल हैं।

Tags:
  • श्रीकरणपुर विधानसभा
  • Rupinder Singh Kunnar
  • Srikaranpur assembly seat
  • voting will be held on January 5
  • Sriganganagar district
  • रूपिंदर सिंह कुन्नर
  • 5 जनवरी को होगा मतदान
  • श्रीगंगानगर जिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा