कांग्रेस का Gen-Z कार्ड, काउंसलिंग और AI वर्कशॉप से साधेगी युवा वोट बैंक
Jageshwar prasad | Sept 01, 2026, 18:15 IST
कांग्रेस ने GenZ युवाओं के लिए शुरू किया 'GenZ for Change' कैंपेन
राजस्थान कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए GenZ for Change कैंपेन शुरू किया है। प्रदेश स्तर पर प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी गठित की गई है। IITian, डेटा एनालिस्ट और एंटरप्रेन्योर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांग्रेस ने GenZ युवाओं के लिए शुरू किया GenZ for Change कैंपेन।
- राजस्थान में पहली बार बनी प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी।
- करियर काउंसलिंग से AI तक, युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन।
- IITian, डेटा एनालिस्ट और एंटरप्रेन्योर करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन।
- निकाय चुनाव के दौरान चलेगा अभियान, तैयार होगी रिपोर्ट।
इसके तहत प्रदेश स्तर पर प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी बनाई गई है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं से सीधा संवाद होगा। करियर काउंसलिंग, डिजिटल स्किल्स और AI पर वर्कशॉप होंगी। यह अभियान निकाय और पंचायत चुनाव तक चलेगा।कमेटी की घोषणा विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुमित भगासरा ने की है।
युवाओं से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस
सुमित भगासरा ने बताया कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर होगा। पार्टी का मानना है कि युवा ही भविष्य के निर्माता हैं। इसलिए उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और अवसर दिए जाएंगे।
क्या-क्या होगा कैंपेन में
- इंटर्नशिप के अवसर: युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
- करियर काउंसलिंग: स्टूडेंट्स को करियर को लेकर सही दिशा दिखाई जाएगी।
- डिजिटल सशक्तीकरण: डिजिटल स्किल्स और AI जैसे नए टूल्स की जानकारी दी जाएगी।
- कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सपोर्ट: युवा कंटेंट क्रिएटर्स को भी मदद मिलेगी।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन सेमिनार: दोनों माध्यमों से युवाओं तक पहुंच बनाई जाएगी।
कौन-कौन करेगा युवाओं का मार्गदर्शन
महिलाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल प्लेयर पूजा चौधरी जुड़ी हैं। वे शूटिंग कोच के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी। एंटरप्रेन्योर युवाओं को स्टार्टअप्स और बिजनेस आइडियाज पर ट्रेनिंग देंगे।
जिला स्तर पर भी बनेगी कमेटियां
चुनाव तक चलेगा अभियान
ये भी पढ़ें:-
निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar