जयपुर में कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक देसाई ने कहा- सीएम तो गहलोत ही होंगे, बीजेपी का तो एमपी में भी चेहरा तय नहीं

BP Shrivastava | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक देसाई ने कहा- सीएम तो गहलोत ही होंगे, बीजेपी का तो एमपी में भी चेहरा तय नहीं
जयपुर में कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक देसाई ने कहा- सीएम तो गहलोत ही होंगे, बीजेपी का तो एमपी में भी चेहरा तय नहीं

कांग्रेस के पर्यवेक्षक रघु देसाई ने मीडिया से बातचीत में दावा किया की राजस्थान के अगले सीएम अशोक गहलोत ही होंगे।

JAIPUR. राजस्थान के चुनाव में कांग्रेस भले ही दावा कर रही हो कि चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला विधायक करेंगे, लेकिन पार्टी के एक पर्यवेक्षक की मानें तो अगले सीएम भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही होंगे।

'राजस्थान में सीएम गहलोत ही होंगे'

जयपुर में कांग्रेस के वार रूम में शनिवार, 30 सितंबर को पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्र में भेजे गए पर्यवेक्षकों से फीडबैक ले रहे हैं। इसी बैठक में आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक रघु देसाई ने मीडिया से बातचीत में दावा किया की राजस्थान के अगले सीएम अशोक गहलोत ही होंगे।

ये खबर भी पढ़िए..

आरएसएस ने बीजेपी को जयपुर में आठों प्रत्याशी बदलने की दी सलाह, नए चेहरों से कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा जोश

'बीजेपी राजस्थान ना एमपी में चेहरा तय कर पा रहे'

उन्होंने कहा कि बीजेपी में तो चेहरा ही तय नहीं है। बीजेपी वाले ना राजस्थान में चेहरा तय कर पा रहे हैं और ना मध्य प्रदेश में चेहरा तय कर पा रहे हैं। राजस्थान में उनके चार-पांच चेहरे सीएम उम्मीदवार हैं, वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के होते हुए भी पार्टी बंटी हुई है और चेहरा तय नहीं हो पा रहा है। उनसे पूछा गया कि क्या राजस्थान में उम्मीदवार तय हो गया है तो उन्होंने कहा हमारे लीडर अशोक गहलोत थे और सीएम भी वही होंगे।

ये खबर भी पढ़िए..

कोटा का कोचिंग सिस्टम बदलेगा... फीस रिफंड के साथ मिलेगा छोड़ने का ऑप्शन, अभिभावकों की भी लगेगी क्लास

पर्यवेक्षक ने यह भी कहा

रघु देसाई एक लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक हैं, लेकिन उनके बयान से यह संकेत लगभग मिल जाते हैं कि पार्टी भले ही यह दावा कर रही हो कि सीएम कौन होगा? इसका फैसला चुनाव के बाद विधायकों की राय और आलाकमान के जरिए होगा, लेकिन गहलोत का नाम लगभग तय है।

Tags:
  • Jaipur News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Congress's Lok Sabha Observer Raghu Desai
  • कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक रघु देसाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा