NEET पेपर लीक पर सियासी घमासान, डोटासरा बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

Jageshwar prasad | May 21, 2026, 14:07 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-21T140552.422
Photograph: (the sootr)

NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जयपुर में पुलिस-कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाए। विधायकों को धक्का देकर पीछे धकेला गया। कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।

News In Short

  • NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस-कार्यकर्ता भिड़े।
  • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए चलाए वाटर कैनन।
  • MLA मुकेश भाकर और पूर्व MLA वेद प्रकाश सोलंकी को पुलिस ने दिए धक्के।
  • कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया NEET चोर।
  • मेडिकल छात्रों की ड्रेस पहनकर पहुंचे हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता।

News In Detail

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने गुरुवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, यहां तक कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। विधायकों को पुलिस ने धक्के देकर पीछे धकेल दिया, जबकि पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के सामने सड़क पर बैठ गए।

कहां से शुरू हुआ प्रदर्शन?

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए कूच किए। कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाए।

IMG_20260521_120646-741276
IMG_20260521_120646-741276


विधायकों के साथ धक्का-मुक्की

प्रदर्शन के दौरान कई पूर्व और वर्तमान विधायक भी मौजूद थे। तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस और विधायकों के बीच भी धक्का-मुक्की हो गई। विधायक मुकेश भाकर और पूर्व MLA वेद प्रकाश सोलंकी को पुलिस ने धक्के देकर पीछे की ओर धकेल दिया। विधायक मनीष यादव बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा।

वहीं, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने धरना देते हुए पुलिस कमिश्नरेट के सामने सड़क पर बैठना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कंधे पर बैठा लिया।

डोटासरा ने क्या कहा?

डोटासरा ने इस मौके पर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम तो सिर्फ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। वह चोर और धोखेबाज हैं। धर्मेंद्र प्रधान NEET चोर है, उसका इस्तीफा होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन साल से NEET का पेपर लीक हो रहा है। NTA पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है, इसलिए NTA को भंग कर देना चाहिए। डोटासरा ने मांग की कि इस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए, न कि केवल CBI से।

बड़े नेता लौटे, कार्यकर्ता डटे

प्रदर्शन के कुछ समय बाद कांग्रेस के बड़े नेता शहीद स्मारक से लौट गए। हालांकि, कार्यकर्ता अभी भी वहां डटे हुए हैं और पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की जारी हैं।

मेडिकल स्टूडेंट्स के गेटअप में पहुंचे युवा

प्रदर्शन के दौरान एक हैरान करने वाला नजारा भी देखने को मिला। कुछ युवा मेडिकल स्टूडेंट्स के गेटअप में प्रदर्शन में शामिल हुए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह NEET के कैंडिडेट हैं, तो उन्होंने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये लोग असली मेडिकल छात्र हैं या किसी और के इशारे पर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

पुलिस का पक्ष

प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश करने के कारण पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

जयपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कहां आयोजित किया गया था?

यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से शुरू होकर जयपुर के शहीद स्मारक तक पैदल मार्च के रूप में आयोजित किया गया था, जहां पुलिस ने घेराबंदी की थी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कौन से पूर्व मंत्री सड़क पर धरने पर बैठ गए?

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस द्वारा विधायकों और कार्यकर्ताओं को धक्का दिए जाने के विरोध में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए।

गोविंद सिंह डोटासरा ने नीट जांच को लेकर क्या मुख्य मांग रखी है?

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने और पूरे पेपर लीक मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:-

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चांदी का हार्ट, भक्त की यह मन्नत हुई थी पूरी?

पेट्रोल-डीजल की अघोषित राशनिंग पर हाई कोर्ट ने केंद्र और तेल कंपनियों से मांगा जवाब

राजस्थान में चीता प्रोजेक्ट को लेकर सुगबुगाहट, NTCA की टीम ने शुरू किया जंगल का सर्वे

मेवात में लगी सेल, पर कस्टमर निकली पुलिस, 4 करोड़ के लैपटॉप्स के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Tags:
  • पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • पेपर लीक
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • NEET पेपर लीक
  • NEET UG 2026
  • मुकेश भाकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा