Rajasthan Top News: रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR की मांग पर अड़े डोटासरा
राजस्थान की टॉप न्यूज
राजस्थान पंचायत चुनाव: गांवों में कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, 4 केंद्रीय मंत्री और 118 विधायकों को जिम्मेदारी
राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है। चार केंद्रीय मंत्री, 23 राज्य मंत्री, 14 सांसद और 118 विधायक अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी का फोकस जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में समर्थन जुटाने और स्थानीय समीकरण साधने पर रहेगा।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया गया, कोटा थाने में रातभर रही कड़ी सुरक्षा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस (Tiger Shroff Firing Case) के तीनों आरोपी रातभर कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा में रखे गए। मुंबई पुलिस मंगलवार को उन्हें मुंबई ले जाने की प्रक्रिया में है। पुलिस जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की कथित योजना और अन्य मामलों में आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भीलवाड़ा में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड का दुरुपयोग, MLA निजी कॉलोनाइजर के लिए बन रहे सड़के
भीलवाड़ा में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के 10 करोड़ रुपए की राशि से विधायक (MLA) की निजी कॉलोनाइजर के लिए सड़कें बनाने का मामला सामने आया है। गैर-वन क्षेत्र के लिए जारी इस फंड का इस्तेमाल निजी कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। जब इसकी भनक कलेक्टर को लगी, तो उन्होंने तुरंत काम रोक दिया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान का अनोखा गांव, जहां दशहरे पर नहीं जलता रावण: 100 साल पुरानी मूर्ति का तीर-कमान से होता है वध
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रोपा गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता। यहां 100 साल पुरानी रावण की मूर्ति है, जिसका राम बने बच्चे तीर-कमान से प्रतीकात्मक वध करते हैं। गांव के लोग रावण को विद्वान मानते हैं और उसकी मूर्ति के सामने मन्नत भी मांगते हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR की मांग पर अड़े डोटासरा
रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान में बेमौसम बारिश का अलर्ट, बरसात से नदी-नाले बहे; ठंडक बढ़ी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में अरब सागर से आ रही नमी के कारण बेमौसम बारिश का दौर जारी है। आज 7 जिलों में तेज बारिश की संभावना, सवाई माधोपुर में नदी-नालों में पानी बहने लगा। 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, बीकानेर संभाग में बदल सकता है मौसम।आगे कैसा रहेगा मौसम।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भरतपुर में जुड़वा भाइयों की हत्या, मां के साथ ननिहाल में रहते थे दोनों किशोर, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
डीग के बड़ेसरा गांव में करीब 13 साल के जुड़वा भाइयों के शव मिले ।दोनों किशोर अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर में अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज, पहले भी मिली शिकायत, निगरानी पर उठे सवाल
जयपुर की मुहाना मंडी में श्री श्याम फूड्स के गोदाम में अचार की टंकियों से मरी छिपकलियां और कीड़े मिले। विभाग ने 85 हजार किलो अचार और कच्चा माल सीज कर गोदाम बंद कराया। सीएमएचओ मनीष मित्तल ने बताया कि पहले भी शिकायत मिली थी। अब ग्रामीण इलाकों में सप्लाई हुए उत्पादों की जांच होगी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमारा त्यौहार खराब करने व सुर्खियां बटोरने के लिए नौटंकी कर रहे हैं कांग्रेसी
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने सोमवार की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जहां घटना हुई, कांग्रेस को वहीं पर प्रदर्शन करना चाहिए, यहां प्रदर्शन करके हमारा त्यौहार खराब कर रहे हैं। जयपुर पुलिस ने भी जीरो FIR देने से इनकार किया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें