राजस्थान का अनोखा गांव, जहां दशहरे पर नहीं जलता रावण: 100 साल पुरानी मूर्ति का तीर-कमान से होता है वध

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 20, 2026, 13:36 IST
Share
<br>राजस्थान के रोपा गांव में रावण दहन नहीं, वध होता है
राजस्थान के रोपा गांव में रावण दहन नहीं, वध होता है

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रोपा गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता। यहां 100 साल पुरानी रावण की मूर्ति है, जिसका राम बने बच्चे तीर-कमान से प्रतीकात्मक वध करते हैं। गांव के लोग रावण को विद्वान मानते हैं और उसकी मूर्ति के सामने मन्नत भी मांगते हैं।

आज विजयदशमी है। देश भर में शाम होते ही रावण के बड़े-बड़े पुतले जलाए जाएंगे। लोग तालियां बजाएंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएंगे, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक ऐसा गांव भी है, जहां दशहरे की तस्वीर बिल्कुल जुदा होती है। यहां रावण के पुतले का दहन नहीं होता, बल्कि राम बने बच्चे के हाथों उसका वध कराया जाता। हैरानी की बात यह है कि जिस रावण का वध होता है, उसकी मूर्ति करीब 100 साल से उसी जगह खड़ी है।

यह गांव है शाहपुरा इलाके का रोपा। आसपास के लोग इसे 'रावण का गांव' भी कहते हैं। यहां दशहरे पर रावण को जलाने के बजाय तीर-कमान से उसका प्रतीकात्मक वध किया जाता। यह परंपरा करीब एक सदी से चली आ रही।

राजस्थान के रोपा गांव में रावण का दहन नहीं, वध होता

रोपा गांव के बीच में एक चौक है। इसे रावण चौक कहा जाता। इसी चौक में सीमेंट से बनी रावण की करीब 10 फीट ऊंची मूर्ति खड़ी है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यह मूर्ति करीब सौ साल पुरानी है। इसे जलाने या तोड़ने के लिए नहीं बनाया गया था। यही वजह है कि दशहरे पर इसका दहन नहीं होता। हर साल विजयदशमी से पहले ग्रामीण मिलकर मूर्ति की साफ-सफाई करते हैं। उस पर नया रंग चढ़ाया जाता। फिर पूरे गांव में दशहरे की तैयारियां शुरू हो जाती।

गांव के बच्चे और युवा रामायण के अलग-अलग किरदार के रूप में खुद को तैयार करते हैं। कोई राम बनता है, तो कोई लक्ष्मण और हनुमान। इसके बाद शुरू होती है दो दिन तक चलने वाली अनोखी परंपरा।

जोधपुर का अनोखा समुदाय: दशहरे पर रावण दहन नहीं, मनाता है शोक और करता है पूजा | Jodhpur's Unique Community: Instead of Ravana Dahan on Dussehra, Mourns and Performs Puja
दशहरे पर रावण दहन के बाद शोक मनाता है जोधपुर का यह समुदाय, खुद को मानता है रावण का वंशज
20 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जोधपुर का दवे गोधा समुदाय दशहरे पर रावण दहन के बजाय शोक मनाकर विशेष पूजा करता है। समुदाय रावण को अपना पूर्वज मानता है और उसकी विद्वता तथा संगीत के ज्ञान का सम्मान करता है। इसकी परंपरा मंडोर में रावण और मंदोदरी के विवाह से जुड़ी स्थानीय मान्यता पर आधारित है।

पहले दिन लंका दहन,दूसरे दिन रावण वध

रोपा गांव में दशहरे का कार्यक्रम एक दिन पहले ही शुरू हो जाता है। पहले दिन लंका दहन किया जाता है। इसकी शुरुआत भगवान चारभुजा नाथ मंदिर से होती है। मंदिर से ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होते हैं। इसके बाद राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए बोली लगाई जाती। गांव के बच्चे और युवा इन किरदारों के लिए तैयार होते हैं।

हनुमान का रूप धरे बच्चे रावण चौक की ओर जाते हैं। वहां लंका दहन का मंचन किया जाता। इस बार भी दशहरे से एक दिन पहले सोमवार शाम को यह परंपरा निभाई गई। इसके बाद सभी को विजयदशमी का इंतजार रहता है। आज गांव में फिर लोग रावण चौक पर जुटेंगे। राम का किरदार निभाने वाला बच्चा हाथ में धनुष-बाण लेकर आएगा। फिर रावण की मूर्ति पर तीर चलाकर उसके वध का मंचन किया जाएगा। इस दौरान आसपास के गांवों से भी लोग कार्यक्रम देखने पहुंचते हैं।

जयपुर में ओलावृष्टि, बारां में फसलें खतरे में: 6 जिलों में अलर्ट जारी | Hailstorm in Jaipur, crops in Baran in danger: Alert issued in 6 districts
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
18 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर के सी-स्कीम, जवाहर नगर और राजापार्क समेत कई इलाकों में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। बारां में बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है।

रावण को जलाते क्यों नहीं हैं गांव वाले?

आमतौर पर दशहरे पर रावण को बुराई का प्रतीक मानकर जलाया जाता है, लेकिन रोपा गांव के लोगों की सोच थोड़ी अलग है। गांव के पंडित सत्यनारायण शर्मा बताते हैं कि यहां रावण को केवल बुराई के प्रतीक के रूप में नहीं देखा जाता। ग्रामीण उसे एक बड़ा विद्वान भी मानते हैं। यही वजह है कि यहां रावण की मूर्ति को जलाने की परंपरा नहीं।

लोग उसकी विद्वता का सम्मान करते हैं। साथ ही रामायण की कहानी के मुताबिक, दशहरे पर उसका प्रतीकात्मक वध भी करते हैं। इस तरह गांव में रावण की मूर्ति भी बनी रहती है और विजयदशमी की परंपरा भी निभाई जाती है।

जयपुर मुहाना मंडी सचिव पर पत्नी-बेटे को भूखंड आवंटन, पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप | Jaipur Muhana Mandi Secretary Faces Serious Allegations of Plot Allotment to Wife-Son, Misuse of Power
जयपुर मुहाना मंडी में सचिव पर गंभीर आरोप, पत्नी और बेटे के नाम वाले भूखंडों का आवंटन भी निरस्त
18 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर की मुहाना मंडी के सचिव मनोहर लाल गुप्ता पर पत्नी और बेटे से जुड़ी फर्मों को लाभ पहुंचाने और पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। शर्तें पूरी नहीं होने पर 2021 में 18 भूखंडों का आवंटन निरस्त हुआ, लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि कब्जा वापस लेने की कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार है।

रावण की मूर्ति के सामने मन्नत भी मांगते हैं लोग

रोपा गांव में रावण की मूर्ति सिर्फ दशहरे के कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों की इससे आस्था भी जुड़ी हुई है। गांव वालों के मुताबिक, जब किसी का काम अटक जाता है या कोई परेशानी आती है तो लोग रावण की मूर्ति के पास जाकर मन्नत मांगते हैं। कुछ लोग यहां पूजा करते हैं और चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। आसपास के गांवों से भी लोग अपनी परेशानियां लेकर यहां पहुंचते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। हालांकि, यह उनकी धार्मिक मान्यता है।

रातभर जागकर की प्रार्थना, सुबह हुई बारिश

गांव में रावण से जुड़ी एक पुरानी कहानी भी सुनाई जाती है। ग्रामीण बताते हैं कि कई साल पहले इलाके में भयंकर सूखा पड़ा था। बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे। खेत सूख रहे थे और पानी की कमी होने लगी थी। तब गांव के लोगों ने रावण की मूर्ति के पास रातभर जागकर प्रार्थना की। ग्रामीणों के मुताबिक, अगली सुबह इलाके में तेज बारिश हुई। गांव वाले इसे अपनी आस्था से जोड़कर देखते हैं। उनका कहना है कि इस घटना के बाद रावण की मूर्ति के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ गया।

गहलोत का भजनलाल सरकार पर तीखा हमला: सूखे, परिसीमन और चुनाव में धांधली का आरोप, जनता देगी झटका | Gehlot's sharp attack on Bhajanlal government: Allegations of drought, delimitation, and election rigging, public will give a jolt
गहलोत का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले- परिसीमन से प्रदेश को बर्बाद किया, जनता मौका मिलते ही देगी झटका
18 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूखे और अकाल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में स्थिति गंभीर है। सरकार को गिरदावरी तुरंत पूरी करानी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव में परिसीमन पर भी सवाल उठाए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को माफी मांगने की भी बात कही।

100 साल से नहीं बदला दशहरा मनाने का तरीका

समय के साथ दशहरा मनाने के तरीके बदल गए। शहरों में रावण के पुतले बड़े होते गए, लेकिन रोपा गांव में आज भी पुरानी परंपरा कायम है। यहां रावण की मूर्ति को हर साल नया रंग दिया जाता। रामायण के किरदार तैयार होते हैं। लंका दहन होता है और फिर तीर-कमान से रावण वध का मंचन किया जाता है।

रोपा गांव की खास बात यही है कि यहां रावण को जलाए बिना भी दशहरा मनाया जाता है। ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि करीब 100 साल से चली आ रही ऐसी परंपरा है, जिसे वे अगली पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं।
Tags:
  • रोपा गांव
  • भीलवाड़ा समाचार
  • रावण वध
  • दशहरा परंपरा
  • राजस्थान न्यूज
  • रावण चौक
  • शाहपुरा राजस्थान
  • विजयदशमी
  • Ravan Dahan
  • Rajasthan News
एमपी में आज दशहरे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, 25 अक्टूबर से गांव-गांव पहुंचेगा आंदोलन

By Aman Vaishnav

एमपी में आज दशहरे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, 25 अक्टूबर से गांव-गांव पहुंचेगा आंदोलन
एमपी में न्यायाधीशों को मिल रहे 16 तरह के भत्ते, फिर भी 21 लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, 100 से ज्यादा जज ऑफिसों में अटैच

By Kaushiki

एमपी में न्यायाधीशों को मिल रहे 16 तरह के भत्ते, फिर भी 21 लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, 100 से ज्यादा जज ऑफिसों में अटैच
बस्तर में नहीं जलता रावण, कर्नाटक में राजसी जुलूस, श्रीलंका से नेपाल तक दशहरे की धूम

By Arun Tiwari

बस्तर में नहीं जलता रावण, कर्नाटक में राजसी जुलूस, श्रीलंका से नेपाल तक दशहरे की धूम
दशहरे पर रावण दहन के बाद शोक मनाता है जोधपुर का यह समुदाय, खुद को मानता है रावण का वंशज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दशहरे पर रावण दहन के बाद शोक मनाता है जोधपुर का यह समुदाय, खुद को मानता है रावण का वंशज
रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR की मांग पर अड़े डोटासरा

By Raghvendra Singh Rathore

रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR की मांग पर अड़े डोटासरा
इंदौर के केवल चार भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति 1 अरब पार, ड्राइवर फिरोज से बड़े अधिकारी भी पिछड़े

By Sanjay Gupta

इंदौर के केवल चार भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति 1 अरब पार, ड्राइवर फिरोज से बड़े अधिकारी भी पिछड़े
भीलवाड़ा में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड का दुरुपयोग, MLA निजी कॉलोनाइजर के लिए बन रहे सड़के

By Jageshwar prasad

भीलवाड़ा में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड का दुरुपयोग, MLA निजी कॉलोनाइजर के लिए बन रहे सड़के