जयपुर में कांग्रेस रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला कार्यकर्ता बेहोश

Ashish Bhardwaj | Aug 10, 2026, 18:06 IST
Share
हिसाब मांगो
हिसाब मांगो

राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। खाचरियावास ने तीखा बयान दिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर में कांग्रेस की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की।
  • नगर निगम के खिलाफ ‘हिसाब मांगो रैली’ में हुआ प्रदर्शन।
  • पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया।
  • झड़प में महिला कार्यकर्ता घायल होकर हुई बेहोश।
  • खाचरियावास ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी।
जयपुर में सोमवार को कांग्रेस की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता घायल होकर बेहोश हो गई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। यह रैली नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में निकाली गई थी।

नगर निगम के खिलाफ निकली रैली

कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता 'हिसाब मांगो रैली' के तहत नेहरू पैलेस, टोंक रोड से नगर निगम मुख्यालय के लिए निकले थे। नगर निगम पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।

कांग्रेसी जयपुर नगर निगम की कार्यशैली, बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव, जाम सीवर लाइनों, टूटी सड़कों और बंद रोड लाइटों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। बैरिकेड पर रोके जाने के बाद कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने आ गए।

इसी दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। एक महिला कार्यकर्ता इस झड़प में घायल हो गई और बेहोश हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का सहारा लिया।

खाचरियावास का तीखा बयान

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी सड़कें नहीं बनी हैं। उनके अनुसार बारिश के बाद वहां हालात खराब हैं, जिससे पूरे जयपुर शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था और बरसाती पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस का आंदोलन और तेज किया जाएगा। खाचरियावास ने कहा कि पुलिस या बैरिकेड लगाकर जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती। जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि गोली का जवाब गोली से और लाठी का जवाब लाठी से दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में नेता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढे़:-

लोहावट हत्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, पांच दिन से भूख हड़ताल जारी

सरकार ने की UCC बिल लाने की तैयारी, मानसून सत्र में हो सकता है पेश

हनुमान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुने 41 जिला प्रभारी, शहरी सियासत साधेंगे

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल

Tags:
  • पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • नगर निगम
  • सुनील शर्मा
  • टीकाराम जूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान