कांग्रेस की दिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के पैनल फाइनल करने के लिए होगा मंथन
Chandresh Sharma | Oct 14, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस की दिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के पैनल फाइनल करने के लिए होगा मंथन
सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्रों के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की कवायद में जुटी राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को दिल्ली में होगी।
मनीष गोधा, JAIPUR. सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्रों के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की कवायद में जुटी राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को दिल्ली में होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली रवाना हो रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा समिति के अन्य सदस्य जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट और स्पीकर सीपी जोशी भी शामिल है वह भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सांसद गौरव गोगोई की अध्यक्षता में बैठक होगी।
अंतिम पैनल होगी तैयार
प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार शाम जयपुर में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें सभी सदस्यों से विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए उनके प्रत्याशियों के नाम ले लिए गए थे। अब विभिन्न सर्वे रिपोर्ट, 3000 आवेदन में से प्रदेश इलेक्शन कमेटी के सदस्यों द्वारा बनाए गए पैनल के आधार पर हर सीट के लिए बनाए गए 1 से 4 प्रत्याशियों के पैनल पर स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी नाम में और कांट छांट कर के अंतिम पैनल तैयार करेगी जो कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। अगले सप्ताह के मध्य में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित है। इस बैठक में ही प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी।
पहली सूची में 70 से 80 नाम
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों की पहली सूची में लगभग 70 से 80 नाम होंगे और इनमें से ज्यादातर ऐसे होंगे जिनके टिकट को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और उन सीटों पर कोई दूसरा नाम भी नहीं है। प्रत्याशियों की सूची केंद्र चुनाव समिति की बैठक के बाद ही जारी होगी। अभी तक की चर्चाओं के अनुसार यह बैठक 17 या 18 अक्टूबर को संभावित है। इसके बाद कभी भी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari