कांग्रेस नेताओं पर बरसे डोटासरा- 11 बजे उठने वाले अपना घर-बिजनेस संभाले, पार्टी को उनकी जरूरत नहीं
The Sootr | Oct 07, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस नेताओं पर बरसे डोटासरा- 11 बजे उठने वाले अपना घर-बिजनेस संभाले, पार्टी को उनकी जरूरत नहीं
राहुल गांधी को बीजेपी के रावण बताने वाले पोस्टर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के बहुत कम नेता पहुंचे थे, इस पर डोटासरा ने पार्टी के विधायकों को टिकट काटने की चेतावनी दी
JAIPUR. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी ही पार्टी के विधायकों पर जमकर बरसे। दरअसल, राहुल गांधी को बीजेपी के रावण बताने वाले पोस्टर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के बहुत कम नेता पहुंचे थे। इस पर डोटासरा ने पार्टी के विधायकों को टिकट काटने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस साल टिकट उसी को मिलेगा, जो पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित कर सकेगा।
गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में वहीं उम्मीदवार होगा, जो पार्टी के प्रति समर्पित होगा, न कि वो जो सुबह 11 बजे उठकर कहता है कि भाई साहब पता नहीं था, आज क्या कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता अपना घर, बिजनेस ही संभालें। पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।
डोटासरा ने कहा कि समय पार्टी को मजबूत बनाने का समय है, पार्टी है तो सब कुछ है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने राजनीति को सेवा की जगह व्यापार समझ लिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेताओं ने ढंग से आंख भी दिखा दी तो ये बीजेपी के नेता अस्पताल में ड्रिप लगवाते घूमेंगे। कांग्रेस के नेता डरने वालों में से नहीं हैं क्योंकि, उनका नेता राहुल गांधी है, जो कहता है डरो मत मुकाबला करो। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि मुकाबला करें, भाषणों से जीत हासिल नहीं हो सकती है।
11 बजे उठने वाले अपना घर संभालें
बीजेपी नेता अस्पताल में ड्रिप लगवाते घूमेंगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari